किसानों ने फिर धान की पराली में लगाई आग

पीलीभीतजेएनएन पूरनपुर तहसील के देहात क्षेत्र में धान की पराली जलाने का क्रम जारी है। शनिवार को भी कई स्थानों पर किसानों ने पराली को आग के हवाले कर दिया। प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र में घूमकर किसानों को समझाते रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:01 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:01 PM (IST)
किसानों ने फिर धान की पराली में लगाई आग
किसानों ने फिर धान की पराली में लगाई आग

पीलीभीत,जेएनएन : पूरनपुर तहसील के देहात क्षेत्र में धान की पराली जलाने का क्रम जारी है। शनिवार को भी कई स्थानों पर किसानों ने पराली को आग के हवाले कर दिया। प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र में घूमकर किसानों को समझाते रहे।

सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद को लेकर आ रही दिक्कत को लेकर किसानों ने धान राइस मिलर और आढ़तियों के हाथों बेहद कम दामों में बेचना शुरू कर दिया है, इसके चलते उनकी लागत नहीं निकल पा रही है। सरकारी क्रय केंद्रों पर भी नाममात्र के किसान पहुंच रहे हैं। किसानों को मानक का पाठ पढ़ाया जा रहा है। मानक के तहत धान न होने पर उसे तत्काल रिजेक्ट कर दिया जाता है। किसान मजबूर होकर आढ़तियों और राइसमिलरों का रुख कर रहे हैं। धान खरीद न होने से परेशान किसान पराली को आग के हवाले कर रहे हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसानों ने पराली को कई गांवों में आग के हवाले कर दिया था। किसानों की अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई थी। पराली जलाने का क्रम शनिवार को भी जारी रहा। मुझाकलां, शेरपुर मकरंदपुर, गोपालपुर समेत कई स्थानों पर किसानों ने पराली को आग के हवाले कर दिया। हालांकि उपजिलाधिकारी रामस्वरूप और पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र विक्रम लगातार क्षेत्र में घूमकर किसानों को समझाते रहे। तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि जिन लोगों ने पराली जलाई है। उन किसानों को चिन्हित किया जा रहा है। शीघ्र ही जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। उधर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों से वार्ता की और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी