ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से किसान की मौत

चीनी मिल में गन्ना की तौल कराकर खाली ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। बरेली हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 01:52 AM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 01:52 AM (IST)
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से किसान की मौत
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से किसान की मौत

संवाद सूत्र, ललौरीखेड़ा (पीलीभीत) : चीनी मिल में गन्ना की तौल कराकर खाली ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। बरेली हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया है।

जहानाबाद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाही के मजरा टांडा निवासी किसान राजेंद्र कुमार (48) पुत्र रामेश्वर दयाल ने गांव के ही वीरेंद्र कुमार की ट्रैक्टर ट्रॉली गन्ना आपूर्ति के लिए किराए पर ली थी। ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लदवाकर वह शहर की एलएच चीनी मिल में तौल कराने आए। प्रात: करीब पांच बजे तौल कराने के बाद खाली ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर उसका मालिक वीरेंद्र चला रहा था। रास्ते में बरेली हाईवे पर गांव जतीपुर से थोड़ा आगे बढ़ते ही अधबनी पुलिया के बाद सड़क के गड्ढों से बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें बैठा राजेंद्र उसके नीचे दब गया जबकि चालक वीरेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हुआ। चीख-पुकार मचने पर उधर से गुजरने वाले कुछ ग्रामीणों ने जैसे तैसे राजेंद्र को ट्राली के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायल को सरकारी एंबुलेंस से संयुक्त जिला अस्पताल भेजा गया। उधर, राजेंद्र के घर जब उसकी मौत हो जाने की सूचना पहुंची तो परिजन रोने लगे। पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि हाईवे पर गड्ढों की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। इसी स्थान पर कुछ दिन पहले कार में सवार एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी