ऊर्जा, स्फूर्ति व मनोरंजन का केंद्र बना नेहरू पार्क

शहर के बीच से गुजरता हाईवे और किनारे स्थित नेहरू ऊर्जा उद्यान। वर्षों से बदहाल पड़े पार्क पर जिला प्रशासन ने नजरें इनायत कीं तो नाम के माफिक पार्क के वातावरण में भी ऊर्जा का संचार हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 11:47 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 11:47 PM (IST)
ऊर्जा, स्फूर्ति व मनोरंजन का केंद्र बना नेहरू पार्क
ऊर्जा, स्फूर्ति व मनोरंजन का केंद्र बना नेहरू पार्क

पीलीभीत,जेएनएन: शहर के बीच से गुजरता हाईवे और किनारे स्थित नेहरू ऊर्जा उद्यान। वर्षों से बदहाल पड़े पार्क पर जिला प्रशासन ने नजरें इनायत कीं तो नाम के माफिक पार्क के वातावरण में भी ऊर्जा का संचार हो गया।

शहर में टनकपुर हाईवे पर स्थित नेहरू पार्क अपनी बदहाल स्थिति से उबरकर ऊर्जा, स्फूर्ति व मनोरंजन का केंद्र बन चुका है। नेहरू पार्क में खुली ताजी हवा आनंद लेने के लिए न सिर्फ बढि़या बेंचों की व्यवस्था की गई है बल्कि पार्क में लगे झूले भी बच्चों को आकर्षित करते हैं। टूटे-फूटे व सूखे पड़े फाउंटेन में फिर से पानी आने लगा है जोकि युवाओं के फोटोशूट की पसंद बनता जा रहा है।

सूरज ढलते ही रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर होने वाले पार्क की खूबसूरती देखते ही बनती है। वृद्ध, प्रौढ़, युवा या फिर बच्चा, हर कोई पार्क में आकर प्रसन्नता जाहिर कर रहा है। प्रतिदिन कई लोग परिवार समेत पार्क में पहुंचकर मनोरंजन करते देखने को मिलते हैं। वीकेंड हो या फिर छुट्टी का दिन, दोस्तों का समूह व पति-पत्नी समेत उनका परिवार शाम को यहां आकर समय व्यतीत करना पसंद करने लगे हैं। पार्क में इन दिनों दो सौ से ज्यादा लोग सैर करने पहुंच रहे हैं।

पार्क में कैंटीन कम रेस्टोरेंट की व्यवस्था हो जाने से लोगों के लिए शहर में हाइवे किनारे एक बेहतर विकल्प खुल गया है। कैंटीन में समोसा, टिक्की, डोसा, मोमो, चाऊमीन, बर्गर, कोल्डड्रिक, चाय समेत विभिन्न वैरायटी के फास्टफूड प्रशासन द्वारा निर्धारित दरों पर उपलब्ध हैं। शाम के समय रेस्टोरेंट में अच्छी-खासी तादाद में लोग पहुंचकर आनंद ले रहे हैं। पार्क में साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जा रहा है जिससे लोगों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। कैंटीन संचालक सौरभ शर्मा के मुताबिक आठ दिसंबर को वोटिग के लिए टेंडर खुलने जा रहा है। इसके बाद जल्द ही पार्क में वोटिग की सुविधा भी लोगों को मिलने लगेगी। बता दें, पार्क बनने के बाद वोटिग की सुविधा लोगों को मिलती थी जिसका स्थान पार्क में नियत है। इसके अलावा, पूरे पार्क को स्पीकर से लैस कर दिया गया है जिसमें जल्द ही संगीत की व्यवस्था भी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी