ंपीलीभीत में घरों से कूड़ा लेने नहीं आते कर्मचारी, सड़कों पर ढेर

शहर को स्वछ बनाने को शुरू की डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह योजना दम तोड़ रही है। शहर की सड़कों चौराहों और गलियों में कचरे के ढेर लगे रहते हैं। नालों और सड़क के किनारे पर भी कूड़ा डंप हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 01:06 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 01:06 AM (IST)
ंपीलीभीत में घरों से कूड़ा लेने नहीं आते कर्मचारी, सड़कों पर ढेर
ंपीलीभीत में घरों से कूड़ा लेने नहीं आते कर्मचारी, सड़कों पर ढेर

पीलीभीत, जेएनएन: शहर को स्वच्छ बनाने को शुरू की डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह योजना दम तोड़ रही है। शहर की सड़कों, चौराहों और गलियों में कचरे के ढेर लगे रहते हैं। नालों और सड़क के किनारे पर भी कूड़ा डंप हो रहा है।

स्वच्छ भारत मिशन में शहर की रैकिंग में सुधार हुआ है। लेकिन, गंदगी कम नहीं हो रही है। इससे आम लोगों से लेकर वार्ड सभासद तक परेशान हैं। वहीं, नगर पालिका के अधिकारी कागजों पर सफाई के दावे कर रहे है। शहर के वार्ड नंबर दो बाग गुलशेर खां में तीन मुहल्ले बाग गुलशेर, फैजुल्ला खां और सरफराज खां शामिल हैं। 10 हजार की आबादी के क्षेत्र में पिछले आठ दिन से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं पहुंची है। नगरपालिका के संसाधन इस्तेमाल कर रही है प्राइवेट कंपनी

नगर पालिका परिषद ने शहर में कूड़ा उठान के लिए मनरेगा सेवा संस्थान को ठेका दिया है। प्राइवेट संस्था नगर पालिका परिषद की गाड़ी और सारे उपकरणों का इस्तेमाल कर रही है, जबकि उसे अपने संसाधन प्रयोग करने चाहिए। फिर भी काम नहीं कर रही है।

फोटो-29पीआइएलपी-8

डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के वाहन आठ दिन से नहीं आ रहे है। यदि गाड़ी आती भी है तो सड़क पर एक दो लोगों के यहां से कूड़ा लेकर चली जाती है।

महेंद्र पाल वार्ड सभासद फोटो-29पीआइएलपी-12

वार्ड में केवल मुख्य सड़क से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी निकल जाती है। कर्मचारी गलियों में जाते हैं। सड़क और डस्टवीन में कूड़े के ढेर लगे है।

गुलशन शुक्ला फोटो-29पीआइएलपी-13

आठ दिन से गाड़ी नहीं आई है। कूड़ा सड़क पर डालते नहीं है कि वहा गंदगी होगी। घर पर कूड़ा कितने दिनों तक रखा किया जा सकता है।

राधा शर्मा फोटो-29पीआइएलपी-9

आठ आठ दिनों तक कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी नहीं आते है। मजबूरी में आम आदमी सड़कों पर रखे गए कूड़ेदानों में कूड़ा डाल रहे।

नीरज सक्सेना फोटो-29पीआइएलपी-10

वार्ड 27 में कूड़ा उठाने वाली संस्था की गाड़ी नहीं आती है। नगर पालिका के कर्मचारी सफाई करते हैं। पालिका की गाड़ी कूड़ा उठाने आती है।

- संजीव सक्सेना, वार्ड सभासद फोटो-29पीआइएलपी-11

नगर पालिका ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने को जो व्यवस्था की थी, वह अच्छी है। पर पिछले 8 दिनों से गाड़ी कूड़ा लेने आई ही नहीं।

सुनैना शर्मा इनसेट

शहर के 27 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम चल रहा है। मनरेगा सेवा समिति नाम की संस्था को इसका ठेका दिया है। उनके पास अभी उपकरण नहीं है। इसलिए वह पालिका के उपकरण इस्तेमाल कर रहे हैं। कर्मचारी व गाड़ियों में डीजल एजेंसी जलाती है।

सुरेंद्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद

फैक्ट फाइल

50 रुपये प्रति घर ले रहे हैं कूड़ा संग्रह का शुल्क

27 वार्डों है शहर में

50 मुहल्ले हैं शहर में

175 सरकारी कर्मचारी हैं नगर पालिका परिषद में

180 ठेका सफाई कर्मचारी नगर पालिका परिषद में

chat bot
आपका साथी