ईदगाह क्रासिग तिराहा का कराया जाएगा सुंदरीकरण

शहर के प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण होने के उपरांत अब ईदगाह तिराहा के भी दिन बहुरने वाले हैं। पिछले दिनों जिलाधिकारी पुलकित खरे ने इसमें रुचि दिखाई है। उन्होंने तिराहा का निरीक्षण करने के उपरांत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को इसके लिए दिशा निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 12:10 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 12:10 AM (IST)
ईदगाह क्रासिग तिराहा का कराया जाएगा सुंदरीकरण
ईदगाह क्रासिग तिराहा का कराया जाएगा सुंदरीकरण

पीलीभीत,जेएनएन : शहर के प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण होने के उपरांत अब ईदगाह तिराहा के भी दिन बहुरने वाले हैं। पिछले दिनों जिलाधिकारी पुलकित खरे ने इसमें रुचि दिखाई है। उन्होंने तिराहा का निरीक्षण करने के उपरांत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को इसके लिए दिशा निर्देश दिए।

शहर के प्रमुख चौराहों से अतिक्रमण हटाने के बाद वहां लाइटिग, पक्के फुटपाथ समेत सुंदरीकरण के अन्य कार्य कराए जा चुके हैं। इससे तराई के इस शहर का लुक बदल गया। ईदगाह तिराहा लंबे समय से उपेक्षित रहा है, जबकि इसी तिराहा से होकर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की रोडवेज बसें बरेली हाईवे पर पहुंचती हैं लेकिन लगभग एक किमी लंबे इस बाईपास रास्ते पर स्ट्रीट लाइटें नहीं होना लोगों को अखरता रहा है। अब तिराहा का सुंदरीकरण तय हो गया है। ऐसे में मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों की भी उम्मीद बढ़ी है। जिलाधिकारी ने शनिवार को इस तिराहा का निरीक्षण किया था। उसी दौरान उन्होंने सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए थे।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि तिराहा पर नगर पालिका की ओर से पंजीकृत होर्डिंग्स के अतिरिक्त सभी अवैध होर्डिग्स को हटवाया जाए। उन्होंने कहा कि तिराहा के पास के निर्मित भवनों को हटाकर चौड़ीकरण किया जाएगा। अवैध रूप से संचालित दुकानों को भी हटाया जाएया। उन्होंने कहा कि तिराहा पर ई-रिक्शा स्टैंड को आगे की ओर पहुंचा दिया जाए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया था कि पास की भूमि की स्थिति पता कर अवगत कराएं। तिराहा के सुंदरीकरण के ²ष्टिगत जनपद की पहचान टाइगर तिराहे के रूप में इसे विकसित किया जाएगा। तिराहा पर स्थित पुलिस बूथ का सुंदरीकरण कराते हुए पास की खाली जगह में स्थानांतरित किया जाएगा। व्यक्तिगत होर्डिंग्स को जिला पंचायत से सत्यापन कराते हुए अन्य स्थानों पर स्थापित की जाएगा।

chat bot
आपका साथी