शारदा ने तेज किया भू कटान, कई घरों को खतरा

पीलीभीतजेएनएन शारदा नदी का जल स्तर बढ़ने के बाद क्षेत्र में आई बाढ़ से कई गांव तबाह हो गए। शुक्रवार को जलस्तर कम होने के बाद नदी ने तीव्र गति से भू कटान प्रारंभ कर दिया। कटान की तीव्र गति को देखते हुए नदी किनारे बचे घरों को ग्रामीणों ने तोड़ना प्रारंभ कर दिया। बाढ़ से शारदा नदी का तटबंध चार जगहों से टूट गया है। शारदा सागर खंड के द्वारा कटान रोकने के प्रयास विफल साबित हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:09 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 12:09 AM (IST)
शारदा ने तेज किया भू कटान, कई घरों को खतरा
शारदा ने तेज किया भू कटान, कई घरों को खतरा

पीलीभीत,जेएनएन: शारदा नदी का जल स्तर बढ़ने के बाद क्षेत्र में आई बाढ़ से कई गांव तबाह हो गए। शुक्रवार को जलस्तर कम होने के बाद नदी ने तीव्र गति से भू कटान प्रारंभ कर दिया। कटान की तीव्र गति को देखते हुए नदी किनारे बचे घरों को ग्रामीणों ने तोड़ना प्रारंभ कर दिया। बाढ़ से शारदा नदी का तटबंध चार जगहों से टूट गया है। शारदा सागर खंड के द्वारा कटान रोकने के प्रयास विफल साबित हो रहे हैं।

माधोटांडा क्षेत्र में सीमावर्ती गांवों में बरसात और वनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद शारदा नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाया। चारों ओर पानी ही पानी हो गया। एक दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आकर डूब गए। नदी किनारे कुछ घर ऊंचाइयों पर बने थे, शुक्रवार को जलस्तर में कमी के बाद नदी ने भूटान प्रारंभ कर दिया। जिसके बाद बचे हुए घर भी नदी के निशाने पर आ गए। ग्रामीणों ने नदी के किनारे बसे घरों को स्वयं ही तोड़ना प्रारंभ कर दिया। ग्रामीणों ने बताया नदी तीव्र गति से कटान कर रही है। संभवत बचे हुए घर नदी में समा जाएंगे इसलिए स्वयं ही अपने घरों को तोड़कर मलवा निकाल रहे हैं। नलडेंगा, नगरिया खुर्द कला व नौजल्हा में शारदा नदी तीव्र गति से कटान कर रही है। स्पर नंबर 22, 23, 24 व 27 पर नदी की धार से काफी भू कटान हो चुका है। अभी भी नदी भूमि को काटते हुए तटबंध के निकट पहुंच चुकी है। शारदा सागर खंड के अभियंता झाड़ झंकाड़ डालकर कटान को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया सिर्फ झाड़ झंकाड़ से कटान को नहीं रोका जा सकता। पहले भी कार्य के नाम पर औपचारिकताएं निभाई गई। अभी भी कटान रोकने के प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। नौजल्हा गांव में भी शारदा नदी का तटबंध चार जगह से टूट चुका है, जिससे शारदा नदी से खतरा और भी अधिक बढ़ गया है यह इलाका बाढ़ खंड के अधीन आता है। शारदा नदी का जलस्तर कम होने के बाद भू-कटान होने लगा है, उसे रोकने के विभागीय प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों को बाढ़ से बचाने के उपाय किए जा रहे हैं।

-राजकुमार, सहायक अभियंता शारदा सागर खंड

chat bot
आपका साथी