डीएम ने मत पेटिकाओं की तैयारियों को परखा

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जिला राष्ट्रीय बचत कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय परिसर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए रखी गईं मत पेटिकाओं का भी जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 10:50 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 10:50 PM (IST)
डीएम ने मत पेटिकाओं की तैयारियों को परखा
डीएम ने मत पेटिकाओं की तैयारियों को परखा

पीलीभीत,जेएनएन : जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जिला राष्ट्रीय बचत कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय परिसर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए रखी गईं मत पेटिकाओं का भी जायजा लिया।

गुरुवार को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित जिला राष्ट्रीय बचत कार्यालय व पंचायती चुनाव के ²ष्टिगत मत पेटिकाओं की तैयारियों का औचक निरीक्षण किया। बचत कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। समस्त कर्मचारी व अधिकारी मौके पर उपस्थित पाए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय के विभिन्न पटल सहायकों के कार्यों की जांच की। कार्यालय के बॉक्सों में रखी सामग्री व बांध कर रखे गए पुराने रिकार्डों के संबंध दिशा निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय नियमानुसार पत्राचार व पत्रावलियों का निस्तारण किया जाए। कार्यालय में रखी सामग्री को व्यवस्थित तरीके से लगाने को निर्देशित किया। उन्होंने निष्प्रयोज्य पडी सामग्री व इलेक्ट्रनिक उपकरणों की सूची तैयार कर नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बाहर निष्प्रयोज्य वाहन की नीलामी कराने के निर्देश दिए। बाहर दूसरी ओर गेट की व्यवस्था के लिए नाजिर को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि परिसर की सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। कोई भी निष्प्रयोज्य सामग्री कार्यालय में न रखी जाए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के ²ष्टिगत मत पेटिकाओं की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान नोडल अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समय से पेटिकाओं की सफाई, पालिश करना सुनिश्चित किया जाए जो मत पेटिकाएं प्रयोग योग्य नहीं हैं, उनको अलग कर लिया जाए। पेटिकाओं की पालिश कराते हुए सील करने की व्यवस्था की जांच भी कर ली जाए।

chat bot
आपका साथी