दिव्यांग जनों को वितरित किए सहायक उपकरण

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर इस बार कोविड-19 के कारण जिले में कोई बड़ा आयोजन नहीं हुआ। अलबत्ता कलक्ट्रेट व तहसीलों में चयनित दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। अधिकारियों ने दिव्यांग जनों की समस्याएं भी सुनीं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 12:23 AM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 12:23 AM (IST)
दिव्यांग जनों को वितरित किए सहायक उपकरण
दिव्यांग जनों को वितरित किए सहायक उपकरण

पीलीभीत,जेएनएन : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर इस बार कोविड-19 के कारण जिले में कोई बड़ा आयोजन नहीं हुआ। अलबत्ता कलक्ट्रेट व तहसीलों में चयनित दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। अधिकारियों ने दिव्यांग जनों की समस्याएं भी सुनीं।

गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान किए। तिपहिया साइकिल, व्हीलचेयर, कान मशीन, स्मार्ट ब्लाइंड छड़ी एवं वैशाखी वितरित की गई। विश्व दिव्यांग दिवस पर जनपद की समस्त तहसीलों में 22 तिपहिया साइकिल , 7 व्हीलचेयर, 15 कान मशीन, 2 स्मार्ट ब्लाइंड छड़ी एवं 30 वैशाखी वितरित की गईं। मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र, उप जिलाधिकारी योगेश कुमार, उप जिलाधिकारी रामदास उपस्थित रहे।

बीसलपुर : तहसील सभागार में एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा ने जिला दिव्यांग कल्याण कार्यालय से आए कर्मचारियों की मौजूदगी में नगर के मुहल्ला हबीबुल्ला का जनूबी निवासी अशफाक, बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा मचवापुर निवासी अशोक कुमार, बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बमरौली निवासी सुरेश कुमार की 7 वर्षीय पुत्री अंशिका, मुहल्ला जनूबी निवासी 6 वर्षीय आहिल के अलावा ग्राम बकैनिया दीक्षित निवासी मुनेंद्र पाल को हेयरिग एड मशीन उनके कानों में लगाकर दी गई। एसडीएम ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है। यह तो साइंस के अनुसार मनुष्य के शरीर में कुछ कमी आ जाने के कारण होता है। इस कमी को कभी भी अपने जीवन के विकास में किसी भी युवक व युवती को आड़े नहीं आने देना चाहिए। हिम्मत के साथ अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कंप्टीशन कर अच्छे पदों को प्राप्त करना चाहिए। जिससे वह अपने जीवन को उच्च स्तर तक ले जाने में सफलता प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा ने सभी दिव्यांग जनों को हिम्मत के साथ अपनी पढ़ाई करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला दिव्यांग कल्याण कार्यालय से आए दुर्गेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी