नवनियुक्त शिक्षकों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

बेसिक शिक्षा विभाग में नए चयनित शिक्षकों को मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिग से संबोधित किया। साथ ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिले में विधायकों व डीएम ने नए शिक्षकों को नियुक्ति वितरित किए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:12 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:12 PM (IST)
नवनियुक्त शिक्षकों को वितरित किए नियुक्ति पत्र
नवनियुक्त शिक्षकों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

पीलीभीत,जेएनएन : बेसिक शिक्षा विभाग में नए चयनित शिक्षकों को मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिग से संबोधित किया। साथ ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिले में विधायकों व डीएम ने नए शिक्षकों को नियुक्ति वितरित किए।

शुक्रवार को गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के 64 नव नियुक्त सहायक अध्यापकों को भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूरनपुर विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, सदर विधायक के प्रतिनिधि गंगा प्रसाद लोधी, जिलाधिकारी पुलकित खरे की ओर से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने नव नियुक्त अध्यापकों को प्रोत्साहित करते हुए सत्य एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अनेक बाधाओं को तोड़ते हुए आप लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित कराए हैं, जिसका पूरा श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री का है। नियमित प्रयास से शिक्षा क्षेत्र में आमूल परिवर्तन किए गए हैं। पूरनपुर विधायक ने कहा कि शिक्षकों से ही बच्चों की नींव मजबूत होती है। मजबूत नींव से ही अच्छे भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने नव नियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करते ही आप सब की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विद्यालयों में अच्छी शिक्षा प्रदान की जाए। आप लोगों को जहां कहीं भी दूरस्थ क्षेत्र में नियुक्ति मिली हो, वहां कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करें। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रति वर्ष स्कूल चलो अभियान चलाया जाता है, उसमें अपनी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ भागीदारी निभाते हुए अधिक से अधिक अभिभावकों को जागरूक कर बच्चों का प्रवेश कराएं। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी