कढ़ैया में गलियों में बह रहा नालियों का पानी

पीलीभीतजेएनएन कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गांवों में सफाई व्यवस्था ठप है। नालियों का गंदा पानी गलियों में बह रहा है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे ग्रामीणों में रोष है। क्षेत्र के गांवों की नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। जगह-जगह कूड़े और गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सफाई कर्मी कभी कभार ही आते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:39 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:39 PM (IST)
कढ़ैया में गलियों में बह रहा नालियों का पानी
कढ़ैया में गलियों में बह रहा नालियों का पानी

पीलीभीत,जेएनएन : कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गांवों में सफाई व्यवस्था ठप है। नालियों का गंदा पानी गलियों में बह रहा है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे ग्रामीणों में रोष है। क्षेत्र के गांवों की नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। जगह-जगह कूड़े और गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सफाई कर्मी कभी कभार ही आते हैं। अधिकतर प्रधान के घर या स्कूल में कुछ देर सफाई करके वापस चले जाते हैं। गांव कढैया में कई दिनों से सफाई कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं। इससे गांव में जगह-जगह गंदगी पनप रही है। नालियां चोक होकर बजबजा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मचारी की जब से नियुक्ति हुई है तब से गांव में महीने में एक या दो ही दिन आता है। प्रधान के घर या स्कूल में कुछ देर ही काम करके लौट जाता है। ग्रामीणों की शिकायत पर कुछ दिन पूर्व गांव में एक दिन कर्मियों की टीम ने सफाई की, लेकिन सफाई ठीक से नहीं हो सकी। गांव में स्थिति पहले की तरह जस की तस है। मेरे प्रधान बनने से पहले सफाई कर्मचारी गांव में नहीं आता था लेकिन जब से में प्रधान बना हूं गांव में टीम बुलाकर सफाई करा चुका हूं। गांव में एक सफाई कर्मचारी तैनात है। उसकी ड्यूटी टीम में लगी हुई है।

रामचंद्र लाल,प्रधान ग्राम कढ़ैया गांव में नियुक्त सफाई कर्मी कभी कभार ही आता है। गांव में ठीक से सफाई भी नहीं करता। नालियां गंदगी से पटी पड़ी हैं। गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।

धर्मेश सिंह सफाई कर्मचारी द्वारा सफाई न करने से गंदगी फैल रही है। कई बार अधिकारियों को इसकी जानकारी दे चुका हूं फिर भी अभी तक गांव में सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आ रहा है।

महेश कुमार

पूरे गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। सड़कों पर भरे गंदे पानी से होकर निकलने को ग्रामीण मजबूर हैं।

संजीव कुमार

गांव में कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों द्वारा सफाई की गई। कई बार मांग करने पर एक दिन के लिए टीम आई थी। उसने भी ठीक से सफाई नहीं की। इससे गंदगी फैली हुई है।

पुष्पपाल

chat bot
आपका साथी