फुटपाथों पर अतिक्रमण, चलना दुश्वार

होली पर्व नजदीक आते ही नगर में अतिक्रमण की समस्या गहराने लगी है। अतिक्रमणकारियों ने फुटपाथों पर कब्जा जमा लिया है। राहगीरों को बाजार में मार्गों पर पैदल निकलना दूभर है। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए कई बार अभियान चलाया लेकिन सब्जी विक्रेताओं ने अतिक्रमण नहीं हटाया। लोगों को उधर से निकलने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। जाम की भी समस्या बनी रहती है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 11:00 PM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 11:00 PM (IST)
फुटपाथों पर अतिक्रमण, चलना दुश्वार
फुटपाथों पर अतिक्रमण, चलना दुश्वार

पीलीभीत,जेएनएन : होली पर्व नजदीक आते ही नगर में अतिक्रमण की समस्या गहराने लगी है। अतिक्रमणकारियों ने फुटपाथों पर कब्जा जमा लिया है। राहगीरों को बाजार में मार्गों पर पैदल निकलना दूभर है। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए कई बार अभियान चलाया, लेकिन सब्जी विक्रेताओं ने अतिक्रमण नहीं हटाया। लोगों को उधर से निकलने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। जाम की भी समस्या बनी रहती है।

नगर में बारह पत्थर चौराहा से गोपी टाकीज को जाने वाले मार्ग पर सब्जी विक्रेताओं ने मार्ग पर अपने सब्जी के ठेले व फड़ लगाकर वर्षों से कब्जा जमा रखा है। अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाए , इसके बावजूद सब्जी विक्रेता अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन ने जाम की समस्या व इनसे छुटकारा पाने के लिए इस मार्ग पर डिवाइडर बना दिया। सब्जी विक्रेता अब भी अतिक्रमण किए हैं। इन सब्जी के ठेलों से मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित होता है और प्रत्येक समय इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। यदि किसी बाइक सवार को इधर गुजरना होता है तो घंटों जाम में फंसना पड़ता है। नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा ने टीम के साथ कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, लेकिन सब्जी वाले पिछले काफी समय से अधिकारियों को चुनौती देते आ रहे हैं।

पत्थर चौराहा से गोपी टाकीज तक जो नगर का मुख्य मार्ग है। उससे आने के लिए लोगों को भारी परेशानी इस लिए उठानी पड़ती है कि इस मार्ग पर विगत 10 वर्षों से सब्जी विक्रेताओं ने मुख्य मार्ग पर अपनी दुकानें लगाकर अतिक्रमण कर रखा है।

-एसपी सिंह

अतिक्रमणकारियों ने फुटपाथों, सड़कों व पालिका के भूखंडों पर कब्जा जमा रखा है। अपनी दुकानों के आगे खाली पड़े फुटपाथ पर फड़ लगाए बैठे रहते हैं। अतिक्रमण से नगर में आवागमन बाधित रहता है। साथ ही इस समस्या से जाम भी दिन में कई बार लग जाता है। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

आशीर्वाद अग्रवाल

गोपी टाकीज से बारह पत्थर चौराहा तक, रेलवे स्टेशन रोड समेत कई मार्गों पर अतिक्रमणकारियों ने अपना अतिक्रमण कर रखा है, जिसके कारण आवागमन दिन में कई बार अवरूद्ध हो जाता है। यदि किसी व्यक्ति को अपने मरीज को इस मार्ग से ले जाना होता है तो उसका वाहन इस मार्ग से निकलना पूरे दिन मुश्किल रहता है।

-डा. इसहाक हुसैन

पालिका प्रशासन अतिक्रमण हटवाने के नाम पर मात्र खानापूरी कर रहा है। तत्कालीन उप जिला अधिकारी वंदना त्रिवेदी की ओर से मार्ग से अतिक्रमण हटवाया गया था। स्थानांतरण होने के बाद अतिक्रमणकारियों ने पुन: मार्ग पर अपना कब्जा जमा लिया।

राहुल मिश्र

chat bot
आपका साथी