पीलीभीत में देवहा और शारदा उफनी, बाढ़ जैसे हालात

वनबसा और ड्यूनीडाम से क्रमश शारदा व देवहा नदियों में अतिरिक्त पानी छोड़ा है। इससे दोनों नदियों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों के घरों तक नदी का पानी पहुंच गया है। ग्रामीण जरूरी सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर गए। पानी के घिरे कई लोगों को पीएसपी के जवानों ने रेस्क्यू करके सुरक्षित निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 01:55 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 01:55 AM (IST)
पीलीभीत में देवहा और शारदा उफनी, बाढ़ जैसे हालात
पीलीभीत में देवहा और शारदा उफनी, बाढ़ जैसे हालात

पीलीभीत, जेएनएन : वनबसा और ड्यूनीडाम से क्रमश: शारदा व देवहा नदियों में अतिरिक्त पानी छोड़ा है। इससे दोनों नदियों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों के घरों तक नदी का पानी पहुंच गया है। ग्रामीण जरूरी सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर गए। पानी के घिरे कई लोगों को पीएसपी के जवानों ने रेस्क्यू करके सुरक्षित निकाला। डीएम समेत अन्य अफसरों ने दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

मंगलवार को पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में स्थित वनबसा बैराज से 5 लाख 33 हजार 884 क्यूसेक अतिरिक्त पानी शारदा में छोड़ा है। यह पानी शारदा नदी में पहुंचने से जिले के रमनगरा, गभिया क्षेत्र में अलर्ट घोषित किया है। देवहा और खकरा नदियों का जल स्तर भी बढ़ रहा है। ड्यूनीडाम से देवहा नदी में 47 हजार 625 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा है। इससे देवहा नदी भी उफान है। इसकी सहायक नदी खकरा का जलस्तर भी बढ़ गया है।

मवेशियों को लेकर नहीं जाए तट की ओर

सदर कोतवाली पुलिस ने मुहल्ला फीलखाना, खकरा आदि में मुनादी कराई कि मवेशियों को लेकर नदी तट पर न जाएं। बच्चों को भी उधर न जाने दें। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

डीएम ने मौके पर पहुंचकर देखे हालात

डीएम पुलकित खरे ने कलीनगर तहसील में शारदा नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी से घिरे गांवों में ग्रामीणों को आवश्यक वस्तुएं मुहैया कराने को टीमें लगवाई है। स्पर नंबर छह को शारदा ने काट दिया। इससे नदी का रुख रमनगरा की ओर हो गया है। इससे गांव के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ खंड के अभियंताओं ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी