निर्दलीयों पर डोरे डाल रहे दावेदार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पूरी तरह सक्रिय हैं। इन पार्टियों के उम्मीदवार की घोषणा भले ही अभी नहीं हुई है लेकिन अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए सभी दावेदार निर्दलीय सदस्यों पर डोरे डाल रहे हैं क्योंकि 34 सदस्यों वाले सदन में बहुमत का आंकड़ा किसी भी पार्टी के पास नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 10:28 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:28 PM (IST)
निर्दलीयों पर डोरे डाल रहे दावेदार
निर्दलीयों पर डोरे डाल रहे दावेदार

पीलीभीत,जेएनएन : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पूरी तरह सक्रिय हैं। इन पार्टियों के उम्मीदवार की घोषणा भले ही अभी नहीं हुई है, लेकिन अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए सभी दावेदार निर्दलीय सदस्यों पर डोरे डाल रहे हैं, क्योंकि 34 सदस्यों वाले सदन में बहुमत का आंकड़ा किसी भी पार्टी के पास नहीं है। ऐसे में शुरू से ही यह माना जाता रहा है कि निर्दलीयों की अहम भूमिका रहेगी। अब चुनाव की तारीख घोषित होने पर सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

जिला पंचायत चुनाव के 34 वार्ड सदस्य पदों के चुनाव को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने सक्रिय भागीदारी की थी। यह बात अलग है कि किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल को बहुमत का आंकड़ा प्राप्त नहीं हो सका। कुल 34 सदस्यों में कम से कम 18 सदस्यों का मत हासिल करने वाले राजनीतिक दल को अध्यक्ष पद पर काबिज होने की राह आसान होगी। अध्यक्ष पद की चुनावी जंग में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच ही सीधा मुकाबला होने के आसार बन रहे हैं। हालांकि बहुजन समाज पार्टी भी अंदरखाने चुनावी रणनीति बनाने में लगी है। भारतीय जनता पार्टी ने सभी 34 वार्ड सदस्य पद पर प्रत्याशी खड़े किए थे, जिनमें आधा दर्जन उम्मीदवार ही जीत हासिल कर सके। प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने भी सभी वार्डों में उम्मीदवारों को खड़ा किया था। इतना ही नहीं एक एक वार्ड में सपा के कई कई प्रत्याशी भी लड़े थे। इसके बाद भी बहुमत के आंकडे़ से बहुत दूर रहकर ही संतोष करना पड़ा है। चूंकि किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल के पास बहुमत का आंकड़ा नहीं है। ऐसे में चुनावी बिसात पर निर्दलीय सदस्यों की ही अहम भूमिका मानी जा रही है। यही वजह है कि अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार अब निर्दलीय सदस्यों पर ही डोरे डाल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के छह सदस्य तो जीत कर ही आए हैं, इसके अलावा 14 अन्य निर्दलीय सदस्य भाजपा के संपर्क में हैं। जिस कारण अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है। - संजीव प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष

समाजवादी के सात सदस्य जीते थे। कुल सदस्यों में आठ मुस्लिम तथा आठ कुर्मी जाति के हैं, यह सभी समाजवादी पार्टी के साथ हैं। सपा के पास 22 सदस्यों का समर्थन होने के कारण जीत होना तय है।

- जगदेव सिंह जग्गा, सपा जिलाध्यक्ष

chat bot
आपका साथी