शिकायतों का नहीं हो रहा संपूर्ण समाधान

पीलीभीतजेएनएन शनिवार को तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गयालेकिन जनता की समस्याओं का पूर्णता समाधान नहीं मिल रहा है। अधिकांश शिकायतों का समाधान नहीं हो पाता हैउनके निस्तारण के निर्देश दे दिए जाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:58 PM (IST)
शिकायतों का नहीं हो रहा संपूर्ण समाधान
शिकायतों का नहीं हो रहा संपूर्ण समाधान

पीलीभीत,जेएनएन : शनिवार को तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया,लेकिन जनता की समस्याओं का पूर्णता समाधान नहीं मिल रहा है। अधिकांश शिकायतों का समाधान नहीं हो पाता है,उनके निस्तारण के निर्देश दे दिए जाते हैं।

जिलाधिकारी पुलकित खरे और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने अमरिया में शिकायतों का निस्तारण कराया। इस मौके 25 में सिर्फ 11 मामलों का ही निस्तारण हो सका। अमरिया: शनिवार को ब्लाक सभागार में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीडीओ प्रशांत कुमार द्वारा आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की ओर से बनाए गए उत्पाद जैसे गोबर से बनाए गए दीये, मोमबत्ती, जरदोजी, कढ़ाई, बुनाई , सिलाई को देखा एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बनाए गए उत्पादन के बारे में जानकारी ली। समाधान दिवस में डीपीआरओ प्रमोद कुमार डीडीओ एसडीएम रामदास सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बीसलपुर: तहसील कार्यालय स्थित सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ। इस दौरान नगर व देहात क्षेत्र से आए पीड़ितों ने अपने प्रार्थनापत्र समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए समाधान दिवस में बैठे अधिकारियों को सौंपे। समाधान दिवस में आई 24 शिकायतों में से दो का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र प्रताप मिश्र ने पहुंचकर प्रार्थनापत्र लेने के बाद उनके समाधान करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए इस शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिये।

कलीनगर: अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनी गई। तहसीलदार संजय यादव ने बताया कि पांच शिकायतें आई। किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।

chat bot
आपका साथी