शहर विधायक ने पीड़ित परिवार को दिया मदद का भरोसा

विधान सभा सदस्य (शहर विधायक) संजय सिंह गंगवार ने ओडिशा में मौत का शिकार हुए ट्रक चालक के परिवार से भेंट कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:16 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 11:16 PM (IST)
शहर विधायक ने पीड़ित परिवार को दिया मदद का भरोसा
शहर विधायक ने पीड़ित परिवार को दिया मदद का भरोसा

पीलीभीत,जेएनएन : विधान सभा सदस्य (शहर विधायक) संजय सिंह गंगवार ने ओडिशा में मौत का शिकार हुए ट्रक चालक के परिवार से भेंट कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिया है।

रविवार को जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव सियावाड़ी पट्टी पहुंचे शहर विधायक ने ट्रक चालक भगवानदास की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। विधायक ने अमरिया विकास खंड के गांव मूसाकोनी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्याम सिंह, गुरवंत सिंह, प्रकार सिंह, ग्राम प्रधान सोनी, पूर्व प्रधान तेज बहादुर गंगवार, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मान सिंह राठौर, सूरज यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी