गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों से वसूली पर भड़के शहर विधायक

गेहूं खरीद में तेजी आने के साथ ही क्रय केंद्रों पर किसानों से अवैध वसूली का खेल शुरू हो गया है। कृषि उत्पादन मंडी समिति में लगे एक क्रय केंद्र पर किसानों से 70-80 रुपये प्रति क्विंटल वसूली की जा रही है। शिकायत मिलने पर शहर विधायक ने फोन से इस बाबत सेंटर इंचार्ज से वार्ता लेकिन फिर भी उनकी बात को कोई महत्व नहीं दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:46 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:46 PM (IST)
गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों से वसूली पर भड़के शहर विधायक
गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों से वसूली पर भड़के शहर विधायक

पीलीभीत,जेएनएन : गेहूं खरीद में तेजी आने के साथ ही क्रय केंद्रों पर किसानों से अवैध वसूली का खेल शुरू हो गया है। कृषि उत्पादन मंडी समिति में लगे एक क्रय केंद्र पर किसानों से 70-80 रुपये प्रति क्विंटल वसूली की जा रही है। शिकायत मिलने पर शहर विधायक ने फोन से इस बाबत सेंटर इंचार्ज से वार्ता लेकिन फिर भी उनकी बात को कोई महत्व नहीं दिया गया। इस पर शहर विधायक मंडी जा पहुंचे। वहां मौजूद किसानों ने उनसे अवैध वसूली किए जाने की शिकायत की। तब शहर विधायक ने इस मामले पर जिलाधिकारी से वार्ता की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को जांच करके एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

मंडी समिति परिसर में लगे पीसीयू के क्रय केंद्र पर इंचार्ज व ठेकेदार पर यह आरोप लगा कि दोनों मिलकर गेहूं लेकर आने वाले किसानों से 70 से 80 रुपये तक प्रति क्विटल के हिसाब से वसूली की जा रही है। कुछ किसानों ने फोन पर शहर विधायक संजय सिंह गंगवार से इसकी शिकायत की। इस पर शहर विधायक ने टेलीफोन पर ही सेंटर इंचार्ज से कहा कि किसानों से किसी तरह की वसूली नहीं होनी चाहिए। फिर भी सेंटर इंचार्ज ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद शहर विधायक खुद मंडी पहुंचे और जानकारी जुटाई। इसके बाद उन्होंने पूरा मामला जिलाधिकारी को बताया। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने इसे गंभीरता से लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह को जांच करके एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस मामले में कार्रवाई की जानकारी प्राप्त करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट से उनके सीयूजी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का कई बार प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं की।

chat bot
आपका साथी