पीलीभीत में सदर विधायक से विवाद के बाद शहर कोतवाल को हटाया

सदर विधायक संजय सिंह गंगवार व शहर कोतवाल अतर सिंह के बीच तल्खी अर्से से चल रही है। विधायक अफसरों से कई बार शिकायत भी कर चुके हैं। रविवार को एक मामले में पुलिस के पक्षपातपूर्ण रवैये का उन्हें पता चला। इस पर सदर विधायक कोतवाली में पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 12:59 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 12:59 AM (IST)
पीलीभीत में सदर विधायक से विवाद के बाद शहर कोतवाल को हटाया
पीलीभीत में सदर विधायक से विवाद के बाद शहर कोतवाल को हटाया

पीलीभीत, जेएनएन: सदर विधायक संजय सिंह गंगवार व शहर कोतवाल अतर सिंह के बीच तल्खी अर्से से चल रही है। विधायक अफसरों से कई बार शिकायत भी कर चुके हैं। रविवार को एक मामले में पुलिस के पक्षपातपूर्ण रवैये का उन्हें पता चला। इस पर सदर विधायक कोतवाली में पहुंचे। सदर विधायक ने शहर कोतवाल के सामने हाथ जोड़कर कहा कि आपका कोई इलाज नहीं हो सकता। आप भाजपा को हरवाने में लगे हैं। फिर देर रात पुलिस अधीक्षक किरीट सिंह राठौड़ ने शहर कोतवाल को मानव तस्करी निवारण प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया। गजरौली इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी को नया शहर कोतवाल नियुक्त किया है। उनके स्थान पर इंदर सिंह को इंस्पेक्टर गजरौला बनाया है।

शहर कोतवाली के मुहल्ला निरंजनकुंज कालोनी में एक मकान के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। रविवार को कुछ लोगों ने विवादित मकान पर सीढ़ी लगाकर घुसने का प्रयास किया। इस पर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। पुलिस ने उनके खिलाफ शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की। मुहल्ले के कुछ लोगों ने सदर विधायक को इसकी जानकारी दी। तब कुछ ही देर में वह पीड़िता को लेकर कोतवाली में पहुंच गए। सदर विधायक ने शहर कोतवाल के सामने हाथ जोड़कर कहा कि आपका कोई इलाज नहीं हो सकता, आप तो भाजपा का हरवाने में लगे हैं। सदर विधायक ने वहां से ही फोन पर उच्चाधिकारियों को फोन पर मामले से अवगत कराया। इसके साथ ही कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई को कहा। - निरंजनकुंज कालोनी में बहन-भाई में मकान को लेकर विवाद है। इसमें 26 जुलाई को कोतवाली में प्रार्थनापत्र दिया था, जिसके प्रति शिथिलता बरती गई। इसकी जांच सीओ सिटी को दी है। रविवार के प्रकरण में तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। कोई पुलिस कर्मी पक्षपातपूर्ण कार्य करता है तो ऐसे मामले में कार्रवाई की जाएगी।

- किरीट सिंह राठौड़, एसपी ------------------- पुलिस सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करती है। निरंजनकुंज कालोनी के मामले में दोनों पक्ष शांति भंग करने का प्रयास कर रहे थे। इस पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने पक्षपात नहीं किया है।

- अतर सिंह, शहर कोतवाल

chat bot
आपका साथी