स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व नारी सम्मान के प्रति किया जागरुक

मिशन शक्ति के अंतर्गत जिले के प्रमुख स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा नारियों के सम्मान के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों के बीच इन विषयों पर पेंटिगस्लोगन व निबंध प्रतियोगिताएं हुईं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:58 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 10:58 PM (IST)
स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व नारी  सम्मान के प्रति किया जागरुक
स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व नारी सम्मान के प्रति किया जागरुक

पीलीभीत,जेएनएन : मिशन शक्ति के अंतर्गत जिले के प्रमुख स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा, नारियों के सम्मान के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों के बीच इन विषयों पर पेंटिग,स्लोगन व निबंध प्रतियोगिताएं हुईं।

डीएम पुलकित खरे के निर्देशन में नारी सशक्तीकरण के संबंध में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन की भावना विकसित करने तथा समाज में नारी सम्मान के प्रति सामाजिक विचार, व्यवहार में परिवर्तन लाने के उद्देश्य से मिशन संचालित है। पुलिस विभाग, जिला प्रोबेशन, जिला कार्यक्रम, स्वास्थ्य, ग्राम पंचायतराज, शिक्षा एवं अन्य विभागों के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के पांचवें दिन विभिन्न विद्यालयों में जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख में प्रतियोगिताओं के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूक किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। विद्यालयों में पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा व निर्भीक बनने के लिए प्रेरित किया। एंटी रोमियो दल महिला थाना प्रभारी व महिला उप निरीक्षकों के नेतृत्व में प्रत्येक थाना क्षेत्र के सभी प्रमुख स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम किए गए। आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर महिला सशक्तीकरण के संबंध में जागरूक किया। साइबर सुरक्षा, बाल विवाह एवं लैंगिक हिसा की रोकथाम, सहायता, पुनर्वास तथा बाल विवाह करने, कराने पर दंड के बारे में जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी