बाल यौन शोषण के खिलाफ दैनिक जागरण की जागरूकता रैली आज

दैनिक जागरण की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे बाल यौन शोषण अब बस.. अभियान के तहत 20 नवंबर को जागरूकता रैली निकाली जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 11:57 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:57 PM (IST)
बाल यौन शोषण के खिलाफ दैनिक जागरण की जागरूकता रैली आज
बाल यौन शोषण के खिलाफ दैनिक जागरण की जागरूकता रैली आज

पीलीभीत : दैनिक जागरण की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे बाल यौन शोषण अब बस.. अभियान के तहत मंगलवार को यहां जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी पूर्वाह्न 9 बजकर 45 मिनट पर गांधी स्टेडियम में हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ करेंगी। रैली को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

देश में बाल यौन शोषण के बढ़ते मामले समाज में ¨चता का विषय बन गए हैं। दैनिक जागरण ने अपने सामाजिक सरोकारों पर आधारित पत्रकारीय दायित्व का निर्वहन करते हुए देश में बाल यौन शोषण के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया है। जिसके तहत समाचारीय श्रंखला चलाई गई थी। अब जिला मुख्यालयों पर जागरूकता रैली आयोजित की जा रही हैं। पीलीभीत जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी पूर्वान्ह नौ बजकर 45 मिनट पर गांधी स्टेडियम में हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ करेंगी। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्र सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। यह रहेगा रूट

गांधी स्टेडियम से रैली शुरू होकर सुनगढ़ी थाना, बीसलपुर बस स्टैंड, छतरी चौराहा तथा अशोक कालोनी होते हुए पुन: गांधी स्टेडियम में पहुंचकर समाप्त होगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा

सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी ने सोमवार को अपराह्न करीब डेढ़ बजे गांधी स्टेडियम पहुंचकर रैली संबंधित तैयारियां का जायजा लिया। उन्होंने जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार को दिशा निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी