मुख्य वन संरक्षक ने नर्सरी का लिया जायजा

बरेली जोन के मुख्य वन संरक्षक ने पीटीआर के एफडी को साथ लेकर सामाजिक वानिकी की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों पर वन महोत्सव के तहत कराए गए पौधारोपण का निरीक्षण किया। साथ ही विभाग की नर्सरी का भी उन्होंने जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:21 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:08 AM (IST)
मुख्य वन संरक्षक ने नर्सरी का लिया जायजा
मुख्य वन संरक्षक ने नर्सरी का लिया जायजा

पीलीभीत,जेएनएन : बरेली जोन के मुख्य वन संरक्षक ने पीटीआर के एफडी को साथ लेकर सामाजिक वानिकी की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों पर वन महोत्सव के तहत कराए गए पौधारोपण का निरीक्षण किया। साथ ही विभाग की नर्सरी का भी उन्होंने जायजा लिया।

शुक्रवार को यहां पहुंचे मुख्य वन संरक्षक ललित कुमार वर्मा ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच. राजामोहन व सामाजिक वानिकी वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ संजीव कुमार के साथ अमरिया क्षेत्र में भ्रमण करके पौधारोपण का निरीक्षण किया। साथ ही गांव मोमिनगंज में तैयार की गई नर्सरी का भी जायजा लिया। इस मौके पर रेंजर सत्येंद्र चौधरी, वन दारोगा सोनी सिंह, दिग्विजय सिंह, शेर सिंह, शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी