14 करोड़ से बनेगा देवहा नदी पर पुल

बीसलपुर तहसील के ग्राम नगरिया फतेहपुर में देवहा नदी पर 14 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। सेतु निगम की ओर से काम शुरू करा दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:57 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 10:57 PM (IST)
14 करोड़ से बनेगा देवहा नदी पर पुल
14 करोड़ से बनेगा देवहा नदी पर पुल

पीलीभीत,जेएनएन : बीसलपुर तहसील के ग्राम नगरिया फतेहपुर में देवहा नदी पर 14 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। सेतु निगम की ओर से काम शुरू करा दिया गया है।

देवहा नदी के ऊपर पुल बनने की प्रतीक्षा क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। क्षेत्रवासियों ने इस मामले की फरियाद कई बार विधान परिषद सदस्य रामसरन वर्मा व लोक सभा सदस्य वरुण गांधी से भी की थी। दोनों नेताओं ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार से देवहा नदी के ऊपर पुल बनाने की मांग की थी। प्रदेश सरकार ने नदी पर पुल निर्माण के लिए 14 करोड़ 16 लाख 30 हजार रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। शनिवार को सेतु निगम के सहायक अभियंता अपने अवर अभियंता आशीष निर्वाल व अन्य कर्मचारियों के साथ ग्राम नगरिया फतेहपुर पहुंचकर पुल के निर्माण के लिए नाप कराई, जिससे शीघ्र ही पुल का निर्माण प्रारंभ किया जा सके। अवर अभियंता ने बताया कि पुल निर्माण के लिए सात कुएं बनाए जाएंगे , जिसके ऊपर पिलर बनने के बाद ही पुल का लिटर डाला जाएगा। पुल की लंबाई 181 मीटर होगी। बीसलपुर से नगरिया फतेहपुर जाने वाला मार्ग ही सबसे पुराना बीसलपुर बरेली मार्ग है। इस पर पुल बनने से ग्राम चौसर हरदोपट्टी, अभयपुर चेना, भगवंतपुर, श्यामपुर, किशनी, रम्पुरा, महादेवा, मीरपुर, चुर्रा, रिछोला, रिछुलिया के लिए मार्ग सुलभ व दूरी कम हो जाएगी। साथ ही ईदगाह चौराहा पर प्रतिदिन लगने वाले वाहनों के जाम की समस्या भी निस्तारित हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी