शस्त्रों के साथ बही खाता का किया पूजन

पीलीभीत जेएनएन विजयदशमी का पर्व नगर समेत समूचे क्षेत्र में परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर दुकानदारों ने दुकानों में रखे कांटा बांट की पूजा कर अपने बही खातों की भी पूजा अर्चना की बल्कि कुछ लोगों ने बही खाते भी बदले। बहनों ने भाइयों को दशहरा पर्व की बधाई देते हुए उन्हें उपहार भी दिये। बहनों ने भाइयों के कानों में बालियां लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस पर्व पर क्षत्रिय वर्ग के लोगों ने स्टेशन मार्ग स्थित अग्रवाल सभा भवन में दशहरा पर्व सामूहिक रूप से धूमधाम से मनाया। हवन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 11:22 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 11:22 PM (IST)
शस्त्रों के साथ बही खाता का किया पूजन
शस्त्रों के साथ बही खाता का किया पूजन

पीलीभीत, जेएनएन : विजयदशमी का पर्व नगर समेत समूचे क्षेत्र में परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर दुकानदारों ने दुकानों में रखे कांटा बांट की पूजा कर अपने बही खातों की भी पूजा अर्चना की बल्कि कुछ लोगों ने बही खाते भी बदले। बहनों ने भाइयों को दशहरा पर्व की बधाई देते हुए उन्हें उपहार भी दिये। बहनों ने भाइयों के कानों में बालियां लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस पर्व पर क्षत्रिय वर्ग के लोगों ने स्टेशन मार्ग स्थित अग्रवाल सभा भवन में दशहरा पर्व सामूहिक रूप से धूमधाम से मनाया। हवन का आयोजन किया गया। क्षत्रिय लोगों ने आहुतियां देकर परिवार व वतन की शांति के लिए प्रार्थना की। तत्पश्चात अपने साथ लाये शस्त्रों की भी पूजा अर्चना की। हवन की आहुतियां पूर्ण होने के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये तथा आरती उतारने के बाद मौके पर एकत्र लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह चौहान, राजेश सिंह, संतोष सिंह, राज कुमार सिंह, कल्याध्ण सिंह, बृज कुमार सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया जिनमें चारुसिंह, धनंजय सिंह, श्रेया सिंह, दीपेन्द्र सिंह मौजूद रहे। हवन पूजा सूर्य प्रकाश मिश्र द्वारा सम्पन्न कराई गई। राधा कृष्ण बैंकट हाल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विजयदशमी का पर्व मनाया गया। शस्त्रों का पूजन किया गया कार्यक्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज गुप्ता, शिवेंद्र नाथ शुक्ल, परमेश्वरी दयाल शर्मा, हरिराम कृष्ण गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। गायत्री शक्तिपीठ परिसर में विजय दशमी पर्व पर यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के मुख्य प्रबंधक शक्ति सतपाल सिंह यादव ने की।

बिलसंडा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजेन्द्र मोहन चन्द्रिका प्रसाद एकेडमी में चल रहे नौ दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में विजयादशमी पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में सह विभाग शारीरिक शिक्षण डा. रविशरण चौहान ने संघ संस्थापक व स्थापना दिवस के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला व्यवस्था प्रमुख प्रवीन गोयल, खण्ड संघचालक कृष्ण कुमार, सह खण्ड कार्यवाह श्याममोहन मुख्य शिक्षक दीपांकुर, त्रिलोकचंद अग्रवाल, नगर कार्यवाह सुशील शुक्ल, अशोक गुप्ता, सभासद दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ डीके गुप्ता, विकेश जायसवाल, नरेन्द्र मोहन सक्सेना आदि उपस्थित रहे। नगर के मैरिज पैलेस में क्षत्रिय महासभा द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया। पूर्व फौजी अनिल सिंह ने बताया कि दशहरा के इस अवसर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बीसलपुर सीओ प्रशांत सिंह ने शस्त्र पूजन किया।

chat bot
आपका साथी