जलाभिषेक कर भगवान शिव से मांगा आशीर्वाद

सावन के पहले सोमवार को प्रात से ही भक्त शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़ने लगे। दिन चढ़ने के साथ ही गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतारें लग गई। यहां सुरक्षा के लिए मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। साथ ही परिसर में शांति व्यवस्था एवं कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। अन्य शिव मंदिरों में भी सुबह से लेकर दोपहर तक जलाभिषेक और पूजा अर्चना का क्रम जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 11:58 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:58 PM (IST)
जलाभिषेक कर भगवान शिव से मांगा आशीर्वाद
जलाभिषेक कर भगवान शिव से मांगा आशीर्वाद

पीलीभीत,जेएनएन : सावन के पहले सोमवार को प्रात: से ही भक्त शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़ने लगे। दिन चढ़ने के साथ ही गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतारें लग गई। यहां सुरक्षा के लिए मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। साथ ही परिसर में शांति व्यवस्था एवं कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। अन्य शिव मंदिरों में भी सुबह से लेकर दोपहर तक जलाभिषेक और पूजा अर्चना का क्रम जारी रहा।

सोमवार को गौरीशंकर मंदिर में भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई स्थानों पर बैरीकेडिग की गई। वहां पुलिस कर्मियों की तैनाती रही। राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय चौराहा, ब्रह्मचारी घाट मोड़ और अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज के पास बैरीकेडिग की गई। अंदर मंदिर में जलाभिषेक के बाद जब भक्तों का एक जत्था वहां से निकल जाता, तभी दूसरे जत्थे के भक्तों को बैरीकेडिग से प्रवेश दिया जाता रहा। इसके बावजूद लंबी कतारें लगी रहीं। स्टेशन रोड स्थित अ‌र्द्ध नारीश्वर शिव मंदिर में भी तमाम भक्त जलाभिषेक करने पहुंचे। बल्लभ नगर स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भी भक्तों की रौनक दिख रही है। दुग्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर, ब्रह्मचारी घाट स्थित मनकामेश्वर नाथ महादेव मंदिर, अशोक कालोनी स्थित राधा-कृृष्ण मंदिर, एलएच चीनी मिल कालोनी में स्थित कुंडेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भी भक्त दर्शन, पूजन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। सावन का पहला सोमवार होने के कारण कई शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक अनुष्ठान भी कराए गए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मंदिरों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

कलीनगर : सावन माह के पहले सोमवार को क्षेत्र के शिव मंदिरों में भोलेनाथ की पूजा के लिए भक्तों की भीड़ रही। उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों जमुनिया के ओढाझार मंदिर, कलीनगर के मोटे महादेव मंदिर, तथा गोमती उदगम मंदिर पर पहुंच कर भक्तों को कोरोना के नियमों का पालन करने तथा दो गज दूरी का रखते हुए पूजा करने के निर्देश दिए। सुबह से ही इन मंदिरों मे पूजा के लिए भक्त पहुंचने शुरू हो गए। दोपहर तक पूजा अर्चना का सिलसिला जारी रहा।

जमुनियां खास: क्षेत्र के गांव जमुनियां खास के निकट प्राचीन शिवमन्दिर ओड़ाझार पर सावन माह के पहले सोमवार को बारिश के चलते श्रद्धालुओं ने सुबह तड़के से पहुचकर शिवालय पर बेलपत्री भांग धतूरा दूध सहित अन्य मिश्रित प्रसाद चढ़ाया। जलाभिषेक किया श्रद्धालु शिवालय पर अपनी अपनी मनोकामना लेकर पहुंचे। उन्होंने पूजा अर्चना कर शिव भगवान को प्रसन्न करने का कार्य किया। कोविड 19 के चलते सरकार की गाइडलाइंस का श्रद्धालुओं ने पालन करते हुए धार्मिक स्थल पर पूजा अर्चना की है। एक एक करके शारिरिक दूरी बनाते हुए श्रद्धालुओं ने मन्दिर में प्रवेश किया। ओड़ाझार शिवमन्दिर पर सुरक्षा व्यवस्था के ²ष्टिगत पुलिस को लगाया गया एसडीएम कलीनगर योगेश कुमार गौड़ ने मन्दिर पर पहुच कर निरीक्षण किया है।

chat bot
आपका साथी