कार्यकर्ता सरकार की नीतियां को जन -जन तक पहुंचाएं

ट्रांस शारदा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 12:39 AM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 12:39 AM (IST)
कार्यकर्ता सरकार की नीतियां को जन -जन तक पहुंचाएं
कार्यकर्ता सरकार की नीतियां को जन -जन तक पहुंचाएं

पीलीभीत,जेएनएन : ट्रांस शारदा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

गांव कबीरगंज में स्थित शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में शिविर लगाया गया। नहरोसा, राणाप्रतापनगर, कबीरगंज, गौतमनगर, विजयनगर, श्रीनगर, मौरनिया गांधीनगर, रामनगर, अशोकनगर, भरतपुर, शास्त्रीनगर, बैल्हा, बमनपुर भगीरथ, सिघाड़ा उर्फ टाटरगंज समेत नेपाल सीमावर्ती गांवों के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला। शिविर में रामनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, युवा मंडल अध्यक्ष शिवम राजभर, योगेश कुमार श्रीवास्तव, चौधरी पदम सिंह, इंद्रदीप सिंह बटन, गुरविदर सिंह, सुभाष श्रीवास्तव, हरदेव सिंह, विजय सिंह, रोहित मिश्र, आदित्य मिश्र, फुम्मन सिंह, जीत सिंह कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी