भाजपा ने सबका साथ सबका विकास चरितार्थ किया

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा की पार्टी है। किसी तरह का भाई भतीजावाद नहीं होता है बल्कि पार्टी सभी वर्गों का सम्मान करती है। भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास नारे को चरितार्थ किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 12:03 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 12:03 AM (IST)
भाजपा ने सबका साथ सबका विकास चरितार्थ किया
भाजपा ने सबका साथ सबका विकास चरितार्थ किया

पीलीभीत,जेएनएन : भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा की पार्टी है। किसी तरह का भाई भतीजावाद नहीं होता है बल्कि पार्टी सभी वर्गों का सम्मान करती है। भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास नारे को चरितार्थ किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष बुधवार को नगर के एक बैंकट हॉल में आयोजित डा.दीनदयाल उपाध्याय स्मृति भाजपा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया कि तमाम दलों में पार्टी कार्यकर्ता अपने नेताओं की तस्वीर लगाकर उन्हें पूजते हैं। भाई भतीजावाद को बढ़ावा देते हैं लेकिन भाजपा में इसके विपरीत काम होता है। हम केवल भारत माता को पूजते हैं, और वंदेमातरम का नारा लगाते हैं। विधायक रामसरन वर्मा ने कहा कि भाजपा में आज तक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल को ही पूजते आये हैं, और उन्ही के बताए रास्ते पर हम लोग चलते रहेंगे। अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता सत्यपाल गंगवार ने भाजपा की नीतियों को घर -घर पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में विवेक वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष दीपशिखा गुप्ता, डा.आस्था अग्रवाल, नरेंद्र मोहन सक्सेना, बंटी गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, अजय जायसवाल, रामेंद्र गोस्वामी, अरविद शुक्ल, प्रेम पटेल, अनुराग जायसवाल, डीके गुप्ता, सुधीर अग्रवाल, मनजीत सिंह, रानी वर्मा, कोमल सक्सेना, अनुपम दीक्षित, देवेंद्र शर्मा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी