सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने पर दिया जोर

भाजपा की ओर से कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गए हैं। तीन विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि मोदी सरकार के छह साल के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताएं। उन्हें लाभार्थीपरक योजनाओं का फायदा उठाने के लिए प्रेरित करें।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 11:32 PM (IST)
सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने पर दिया जोर
सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने पर दिया जोर

पीलीभीत,जेएनएन : भाजपा की ओर से कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गए हैं। तीन विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि मोदी सरकार के छह साल के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताएं। उन्हें लाभार्थीपरक योजनाओं का फायदा उठाने के लिए प्रेरित करें।

रविवार को बरहा मंडल में प्रशिक्षण का शुभारंभ पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने पुष्प अर्पित किए। इसमें शहर विधायक संजय सिंह गंगवार, दिनेश पटेल, स्वतंत्र देवल जिला महामंत्री लेखराज भारती समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे। बरखेड़ा में शिविर का शुभारंभ जिला महामंत्री अमित वाल्मीकि ने किया। इसमें जिला उपाध्यक्ष दीपशिखा गुप्ता, कमलेश गंगवार, तुलाराम लोधी आदि शामिल रहे। टिकरी में विधायक रामसरन वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू लोधी समेत अन्य लोग शामिल रहे।

कलीनगर : एक बरातघर में भाजपा कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसमे वक्ताओं ने भाजपा का इतिहास और विकास तथा प्रदेश मे भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला महामंत्री गुरुभाग सिंह ने कहा कि जनसंघ के समय से पार्टी तक सदैव डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय अटल बिहारी वाजपेई के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यक्रम में विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व प्रधान राजेश सिंह,कलीनगर मंडल अध्यक्ष शिवम जायसवाल,महादेव गाइन,सचिन पांडेय, आमोद पांडेय, पवन जायसवाल, धर्मपाल लोधी, सुभाष सिकदार आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी