बारिश बंद होने पर बढ़ी मतदान की रफ्तार

जिले में विभिन्न विकास खंडों के अंतर्गत पंचायतों में रिक्त चल रहे पदों के उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। सुबह अचानक बारिश शुरू हो जाने के कारण काफी देर तक मतदान प्रभावित रहा। बारिश के कारण मतदाता घरों से नहीं निकले। हालांकि दोपहर में बारिश थमने के बाद तेजी से मतदान होने लगा। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:24 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:24 PM (IST)
बारिश बंद होने पर बढ़ी मतदान की रफ्तार
बारिश बंद होने पर बढ़ी मतदान की रफ्तार

पीलीभीत,जेएनएन : जिले में विभिन्न विकास खंडों के अंतर्गत पंचायतों में रिक्त चल रहे पदों के उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। सुबह अचानक बारिश शुरू हो जाने के कारण काफी देर तक मतदान प्रभावित रहा। बारिश के कारण मतदाता घरों से नहीं निकले। हालांकि दोपहर में बारिश थमने के बाद तेजी से मतदान होने लगा। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। अधिकारी भी मतदान केंद्रों पर भ्रमण करते हुए जायजा लेते रहे।

पूरनपुर : ग्राम पंचायत वक्तापुर में प्रधान पद का चुनाव हुआ। यहां 2 बूथ बनाए गए थे। इसके अलावा दुधिया खुर्द ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव हुआ। यहां भी दो बूथ बनाए गए। ग्राम पंचायत सदस्य पद के तीस पदों पर चुनाव हुआ। शनिवार सुबह अचानक बरसात शुरू हो जाने से मतदाता घरों से नहीं निकले। इससे दोपहर 12 बजे तक बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। बरसात के बाद लोगों ने घरों से निकलकर मतदान किया। शाम तक मतदान का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ गया। खंड विकास अधिकारी सुनील जायसवाल ने बताया कि विकासखंड में 83 फीसद के करीब मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि 14 जून को मतगणना का कार्य किया जाएगा।

बीसलपुर: क्षेत्र की 9 ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्य के 22 वार्डों में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। इसी दौरान बारिश होने के कारण लगभग डेढ़ घंटा मतदान रुका रहा। बारिश थमने के बाद मतदान में तेजी आई। मतदान के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत सिंह के साथ मजिस्ट्रेट भी पोलिग बूथों पर लगातार घूम कर जायजा लेते रहे। जिन पंचायतों में मतदान हुआ, उनमें चुटकुना, अहिरबाड़ा, चौसरा, सुकटिया, खनंका, पहाड़गंज, भैनपुरा, अर्जुनपुर तथा जसौली शामिल हैं। इन गांवों 16 बूथों पर 22 सदस्यों का चुनाव संपन्न हुआ।

माधोटांडा : पंचायतों में रिक्त पदों के उपचुनाव का मतदान शांति पूर्ण ढंग से निपट गया। कलीनगर तहसील के अंतर्गत भी पांच स्थानों पर चुनाव हुआ। इसमें धरमंगदपुर, लोहरपुरा, शाहगढ़, चांदपुर व सिद्धनगर में पंचायत सदस्य के लिए मतदान हुआ। बारिश के चलते सुबह मतदान की कुछ रफ्तार धीमी रही लेकिन इसके बाद मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। एसडीएम योगेश कुमार गौड़, तहसीलदार राकेश मौर्य व इंस्पेक्टर रामसेवक पुलिस फोर्स के साथ बूथों पर जाकर मतदान का जायजा लेते रहे।

कलीनगर : पंचायतों में रिक्त पदों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने पुलिस के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

अमरिया : विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए शनिवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह से दोपहर तक बारिश के चलते मतदान में धीमी गति रही। ब्लाक क्षेत्र में करगैना करगैनी, करगैना पीरा,परेबा वैश्य,बढ़ापुरा,बगनेरा बगनेरी,जिठनिया,कैमोर,जगत, अंडराएन, उगनपुर,धनकुना,रफियापुर, ऐंठपुर निबाड़ सहित कुल 13 ग्राम पंचायतों में 31 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वोट डाले गए। इन पदों के लिए 65 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान के लिए 19 पोलिग बूथ बनाए गए। एसडीएम ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी