जवानों ने हेलीकाप्टर से 14 बाढ़ पीड़ितों को बचाया

पीलीभीतजेएनएन पहाड़ों पर हुई बारिश व वनबसा बैराज से पानी छोड़ने के बाद शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गयाजिससे क्षेत्र में बाढ़ आ गई। शारदा नदी के पार बाढ़ में फंसे लोगों को वायु सेना के जवानों ने हेलीकाप्टर से सुरक्षित निकाला। गुरुवार को भी 14 लोगों का वायु सेना ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। शारदा पार के कुछ गांवों में वायुसेना के हेलीकाप्टर से भोजन भिजवाया गया। अभी भी क्षेत्र के हालात खराब है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 12:03 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 12:03 AM (IST)
जवानों ने हेलीकाप्टर से 14 बाढ़ पीड़ितों को बचाया
जवानों ने हेलीकाप्टर से 14 बाढ़ पीड़ितों को बचाया

पीलीभीत,जेएनएन : पहाड़ों पर हुई बारिश व वनबसा बैराज से पानी छोड़ने के बाद शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया,जिससे क्षेत्र में बाढ़ आ गई। शारदा नदी के पार बाढ़ में फंसे लोगों को वायु सेना के जवानों ने हेलीकाप्टर से सुरक्षित निकाला। गुरुवार को भी 14 लोगों का वायु सेना ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। शारदा पार के कुछ गांवों में वायुसेना के हेलीकाप्टर से भोजन भिजवाया गया। अभी भी क्षेत्र के हालात खराब है।

क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में भारी बरसात के चलते शारदा नदी का जलस्तर 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया, जिससे लगभग एक दर्जन सीमावर्ती गांवों में बाढ़ आ गई। ग्रामीणों के घरों में पानी घुस गया। ग्रामीणों द्वारा अपने अपने घरों को खाली कर शारदा डैम के ऊपर टेंट लगाकर बसेरा बना लिया गया। शारदा नदी के पार गुन्हान गांव में बुधवार को 26 लोगों को वायु सेना के हेलीकाप्टर के द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। हेलीकाप्टर को नगरिया खुर्द कला गांव के ग्राम पंचायत सचिवालय में उतारा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा रेस्क्यू के गए लोगों का मेडिकल परीक्षण भी किया गया। लोगों ने बताया कि बच्चों और महिलाओं को हेलीकाप्टर के माध्यम से भेज दिया गया है। अभी कुछ लोग शारदा नदी के पार फंसे हुए हैं। एसएसबी के माध्यम से शारदा पार फंसे अन्य लोगों को भी रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। बाढ़ में फंसे लोग जब वायु सेना द्वारा लाए गए तब आंखों से आंसू झलक रहे थे। महिलाएं खुद को अपनों के बीच पाकर फूट-फूटकर रोने लगीं। बच्चे भी डर से सहमे थे। रेस्क्यू किए गए लोगों में 4 बच्चे शामिल हैं। अधिकतर महिलाओं को वायु सेना के द्वारा रेस्क्यू किया गया। पूरनपुर के सीओ वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जल्द ही बाढ़ में फंसे हुए अन्य लोगों को भी मोटर बोट के माध्यम से सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी