खेती की नई तकनीक सीखकर लौटे किसान

कृषि सूचना तंत्र के सु²ढ़ीकरण एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम के तहत रामलीला मैदान में किसान मेला लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 11:28 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 11:28 PM (IST)
खेती की नई तकनीक सीखकर लौटे किसान
खेती की नई तकनीक सीखकर लौटे किसान

पीलीभीत : कृषि सूचना तंत्र के सु²ढ़ीकरण एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम के तहत रामलीला मैदान में चल रहे तीन दिवसीय मंडलीय किसान मेला का समापन हो गया, जिसमें किसानों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। खेती की नई तकनीक सीखने के बाद किसान घरों के लिए रवाना हो गए।

कृषि मेला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार मिश्र ने किसानों को मिनीकिट, जैविक ब्रांड गोमती का विमोचन किया। ट्राइकोडर्मा, कृभको कंपोस्ट, एलआरपी पै¨कग मशीन, तौल कांटा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। जिलाधिकारी डॉ.मिश्र ने अधिकारियों के साथ मेला में लगे स्टालों का निरीक्षण कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्टालों को सील्ड और प्रमाणपत्र प्रदान किए। कृषि वैज्ञानिक डॉ.एनसी त्रिपाठी ने किसानों को दलहनी, तिलहनी फसलों, जैविक खेती के लाभ, रासायनिक उर्वरकों, ¨सचाई करने की सही विधियां, सरसों की विभिन्न प्रजातियों आदि के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ.शैलेंद्र ¨सह ढाका ने रबी फसलों से संबंधित नई तकनीकी की जानकारी दी। किसानों को बागवानी खेती, फल, फूल व सब्जी की खेती के प्रति जागरूक किया। डॉ.वीपी शाही ने बीज की नर्सरी के बारे में किसानों को बताया। मेला में बरखेड़ा के प्रगतिशील किसान राम औतार मौर्य ने मशरूम, जैविक खेती, फूलों की खेती के बारे में जानकारी दी। उप कृषि निदेशक ने कृषि विभाग की कल्याणकारी योजनाओं में मिलने वाली अनुदान की जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी राजीव बनकटा, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.अर्चना द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी डॉ.विनोद कुमार यादव, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ.मुकेश कुमार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ऋतुषा तिवारी, डॉ.शुभांजना पांडेय, भूमि संरक्षण अधिकारी डीपी ¨सह, प्रगतिशील किसान संजय ¨सह समेत कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी