फसल को रौंदकर हाथियों का झुंड महोफ रेंज पहुंचा

पीलीभीतजेएनएन नेपाल से आए जंगली हाथियों के झुंड ने गुरुवार रात्रि लगभग 10 बजे माधोटांडा क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष मल्लपुर व मुस्तफाबाद से सटे जंगल के किनारे उत्पात मचाया। हाथियों का झुंड महोफ रेंज से निकलकर जंगल के किनारे बसे ग्रामीणों की फसल को रौंदने लगा। रात्रि में ही ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने शोर शराबा करके हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया। कुछ हाथी माला रेंज में चले गए और कुछ हाथी महोफ रेंज से बाईफरकेशन की ओर बढ़ रहे हैं। संभवत हाथी अपने पुराने रास्ते से वापस जाना चाह रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 11:32 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 11:32 PM (IST)
फसल को रौंदकर हाथियों का झुंड महोफ रेंज पहुंचा
फसल को रौंदकर हाथियों का झुंड महोफ रेंज पहुंचा

पीलीभीत,जेएनएन : नेपाल से आए जंगली हाथियों के झुंड ने गुरुवार रात्रि लगभग 10 बजे माधोटांडा क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष, मल्लपुर व मुस्तफाबाद से सटे जंगल के किनारे उत्पात मचाया। हाथियों का झुंड महोफ रेंज से निकलकर जंगल के किनारे बसे ग्रामीणों की फसल को रौंदने लगा। रात्रि में ही ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने शोर शराबा करके हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया। कुछ हाथी माला रेंज में चले गए और कुछ हाथी महोफ रेंज से बाईफरकेशन की ओर बढ़ रहे हैं। संभवत हाथी अपने पुराने रास्ते से वापस जाना चाह रहे हैं।

नेपाल की शुक्ला फाटा सेंक्चुरी से आए जंगली हाथियों के झुंड ने बृहस्पतिवार देर रात फिर से माधोटांडा क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष, मल्लपुर व मुस्त़फाबाद से सटे जंगल के किनारे ग्रामीणों की फसल को बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों की लगभग 10 एकड़ फसलों को हाथियों ने रौंद दिया। एक दिन पूर्व भी हाथियों ने यहीं पर उत्पात मचाकर फसलों को तबाह किया था। बृहस्पतिवार की रात्रि ग्रामीणों को हाथियों द्वारा फसल बर्बाद करने की सूचना मिली। रात्रि में ही आसपास क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने लोहे की टिन से शोर-शराबा करके हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया। हाथी फिर से महो़फ रेंज में घुस गए। चर्चा है कि हाथियों का एक माला रेंज की ओर चला गया है। जंगली हाथियों ने गुरलाल सिंह, दलजीत सिंह, अजीम खां सहजपाल सिंह, व हरदयाल सिंह समेत कई किसानों की लगभग 10 एकड़ फसल को तबाह कर दिया। शुक्रवार की सुबह वन विभाग की टीम द्वारा हाथियों की लोकेशन ट्रेस की गई। हाथी धीरे-धीरे महोफ रेंज से बाइफरकेशन के जंगल की ओर बढ़ रहे हैं। वन विभाग द्वारा संभवत यह कयास लगाया जा रहा है कि हाथी जिस रास्ते से पीलीभीत टाइगर रिजर्व में दाखिल हुए थे अब उसी रास्ते से बाइफरकेशन के जंगलों से होकर पुन: वापस जाना चाह रहे हैं। महोफ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि हाथी बाइफरकेशन की ओर बढ़ रहे हैं। संभवत यह वापस जाना चाह रहे हैं। हाथी क्षेत्र में दहशत फैल आए हुए हैं। हम लोगों की 10 एकड़ फसल को हाथियों ने बर्बाद कर दिया है। 2 दिन से हाथी फसल को बर्बाद कर रहे हैं। -फैयाज खान। हाथियों से बर्बाद की गई फसलों का प्रशासन को आकलन करना चाहिए। और जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा देना चाहिए।

- दलजीत सिंह। वन विभाग द्वारा हाथियों को खदेड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ग्रामीणों ने स्वयं हाथियों को रात्रि में जंगल में खड़ा है। -गुरलाल सिंह। जल्द से जल्द हाथियों को यहां से खदेड़ा जाना चाहिए। वरना यह हाथी क्षेत्र में तबाही का सबब बन सकते हैं। वन विभाग ठोस कदम उठाएं।

- अजीम

chat bot
आपका साथी