चीनी मिल में हादसा, मैकेनिक की मौत

सहकारी चीनी मिल में मशीनों की मरम्मत कर रहे दो मैकेनिक हादसे का शिकार हो गए। एक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक मैकेनिक दिनेश यादव देवरिया जिले का रहने वाला था दूसरा घायल भी इसी जिले का निवासी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 12:12 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:02 AM (IST)
चीनी मिल में हादसा, मैकेनिक की मौत
चीनी मिल में हादसा, मैकेनिक की मौत

पीलीभीत,जेएनएन : सहकारी चीनी मिल में मशीनों की मरम्मत कर रहे दो मैकेनिक हादसे का शिकार हो गए। एक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक मैकेनिक दिनेश यादव देवरिया जिले का रहने वाला था, दूसरा घायल भी इसी जिले का निवासी है।

किसान सहकारी चीनी मिल में शुक्रवार की रात जमीन से करीब 15 फीट ऊपर कृशलाइजर की मरम्मत करते समय लोहे का पैन अचानक टूट जाने से दोनों मैकेनिक नीचे आ गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत ही चीनी मिल अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां डॉक्टर ने मैकेनिक दिनेश यादव को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके साथी मनीष गुप्ता को प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। चीनी मिल में मरम्मत कार्य का ठेका गोरखपुर जनपद की एमटेक कंपनी को मिला है। दोनों मैकेनिक उसी कंपनी के हैं। मृतक दिनेश यादव देवरिया जिले के थाना महुआ बारी के गांव भाटपार रानी के रहने वाले थे। घायल साथी मनीष भी इसी गांव का निवासी है।

सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सहदेव सिंह ने बताया कि मिल में काम कर रहे मैकेनिक की मृत्यु होने पर उन्होंने गोरखपुर की एमटेक कंपनी से वार्ता की है। कंपनी के प्रबंधक ने बताया कि श्रमिकों व मैकेनिकों का ग्रुप इंश्योरेंस कराया गया है। क्लेम स्वजनों को दिलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी