मुर्गियों के 40 नमूने जांच को भेजे

बर्ड फ्लू के प्रकोप के मद्देनजर मुर्गा व अंडे की बिक्री पर खासा असर पड़ा है। लोग अंडा व मुर्गा मीट खाने से परहे•ा करने लगे हैं। कुछ दिन पहले तक अंडा 7 रुपये मुर्गा मीट 200 रुपये किलो तक बिक रहा था लेकिन बर्ड फ्लू का पहला केस जिले में मिलने की सूचना से लोगों में दहशत है। अंडा और चिकन के ग्राहकों में कमी आई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 11:17 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 11:17 PM (IST)
मुर्गियों के 40 नमूने जांच को भेजे
मुर्गियों के 40 नमूने जांच को भेजे

पीलीभीत,जेएनएन : बर्ड फ्लू के प्रकोप के मद्देनजर मुर्गा व अंडे की बिक्री पर खासा असर पड़ा है। लोग अंडा व मुर्गा मीट खाने से परहे•ा करने लगे हैं। कुछ दिन पहले तक अंडा 7 रुपये, मुर्गा मीट 200 रुपये किलो तक बिक रहा था, लेकिन बर्ड फ्लू का पहला केस जिले में मिलने की सूचना से लोगों में दहशत है। अंडा और चिकन के ग्राहकों में कमी आई है। जिससे बिक्री पर असर पड़ा है। 120 रुपया प्रति किलो तक मुर्गा मीट की बिक्री हो रही है। क्षेत्र में लगभग दो सौ से अधिक मुर्गी फार्म हैं। अंडा व मुर्गा कारोबारियों ने बताया कि बर्ड फ्लू के प्रकोप फैलने से अंडा मुर्गा मीट की बिक्री आधी रह गई है। पशु चिकित्सक डा. विश्वास सिंह ने बताया कि अभी एक हजार मुर्गियों पर तीन सैंपल लिए गए हैं। अब तक 40 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि 50 से अधिक पोल्ट्री फार्म चिन्हित किए गए हैं।

एक सप्ताह से मुर्गा के भाव काफी गिर गये थे मुर्गा महंगे दामों पर खरीदा गया था जिससे काफी नुकसान हुआ है शुक्रवार को मुर्गा के दामों में सुधार हुआ है जिससे कुछ उम्मीदें जगी हैं। -मोहम्मद सलीम, मुर्गा कारोबारी

बर्ड फ्लू की दहशत में लोग अंडे का सेवन करने से गुरेज कर रहे हैं जिस कारण कारोबार पर बहुत असर पड़ा है आधी बिक्री हो रही है जिससे काफी नुकसान होने की उम्मीद है

-सूफी कमरूद्दीन, अंडा व्यापारी

बर्ड फ्लू की आशंका के चलते मुर्गा व अंडे का सेवन बंद कर दिया है। लोग भी परहेज करते देखे गए हैं पहले मीट की दुकानों पर काफी भीड़ रहती थी जब तक बीमारी नहीं हटती है मीट का सेवन न किया जाए।

-लाल चंद वर्मा

chat bot
आपका साथी