धर्म छिपाकर युवती को जाल में फंसाया, एक साल तक बनाए अवैध संबंध

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा कासना कस्बे में रहने वाली युवती के साथ लव जिहाद का मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने धर्म छिपाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर एक साल तक युवती के साथ अवैध संबंध बनाए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 07:13 PM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 07:13 PM (IST)
धर्म छिपाकर युवती को जाल में फंसाया, एक साल तक बनाए अवैध संबंध
धर्म छिपाकर युवती को जाल में फंसाया, एक साल तक बनाए अवैध संबंध

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : कासना कस्बे में रहने वाली युवती के साथ लव जिहाद का मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने धर्म छिपाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर एक साल तक युवती के साथ अवैध संबंध बनाए। युवती को जब झूठ का पता चला, तो उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

कासना कोतवाली प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला फहजान ग्रेटर नोएडा के सेक्टर म्यू वन में रहता है। वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात कासना में फहजान से हुई थी। उसने अपना नाम सोनू निवासी बदायूं बताया था। उसने बताया था कि वह हिदू है। आरोपित ने धर्म छिपाकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपित ने शादी का झांसा देकर एक साल तक उसके साथ अवैध संबंध बनाए।

इसी बीच युवती को एक दोस्त के माध्यम से पता चला कि सोनू का असली नाम फहजान है। उसने अपना धर्म छिपाया है। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की। लव जिहाद का मामला संज्ञान में आने पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 व एससी एसटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपित को जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी