संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला महिला का शव

संस दादरी दादरी कोतवाली क्षेत्र स्थित दौलतराम कॉलोनी में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितिय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 08:36 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 08:36 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला महिला का शव
संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला महिला का शव

संस, दादरी : दादरी कोतवाली क्षेत्र स्थित दौलतराम कॉलोनी में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। महिला ने दो वर्ष पूर्व दादरी के युवक से प्रेम विवाह किया था। स्वजनों से अलग रहने को लेकर महिला व उसके पति में तकरार चल रही थी।

दादरी की दौलतराम कॉलोनी में टीकम सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। टीकम सिंह ने वर्ष 2018 में लक्ष्मी यादव से प्रेम विवाह किया था। यह शादी गाजियाबाद में हुई थी। शादी के बाद टीकम सिंह पत्नी को लेकर अपने स्वजन के साथ रहने लगा। वह ग्रेटर नोएडा की फैक्ट्री में नौकरी करता है। करीब चार माह पूर्व पति पत्नी में तकरार होने पर पुलिस से शिकायत भी की गई थी। हालांकि बाद में उनके बीच समझौता हो गया। पुलिस के मुताबिक करीब एक माह से पति-पत्नी के बीच स्वजन से अलग रहने को लेकर तकरार चल रही थी। सोमवार को स्वजन ने लक्ष्मी का शव पंखे से लटका देखा। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

रेलवे रोड पुलिस चौकी प्रभारी सोनबीर सिंह का कहना है कि महिला का प्रेम विवाह हुआ था। उसके मायके वालों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि महिला बचपन से दिल्ली में रहती थी। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी