गरबा पर झूमीं महिलाएं

जासं नोएडा माता की चौकी और डांडिया में गरबा कर महिलाओं ने शुक्रवार रात को मां की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:42 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:42 PM (IST)
गरबा पर झूमीं महिलाएं
गरबा पर झूमीं महिलाएं

जासं, नोएडा : माता की चौकी और डांडिया में गरबा कर महिलाओं ने शुक्रवार रात को मां की आराधना की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं कीर्तन में नृत्य करती रहीं।

सेक्टर-108 स्थित पार्क लारेट सोसायटी में माता की चौकी के पास लोग पूरी रात मां की भक्ति में जागरण करते रहे। साथ ही डांडिया के उत्सव में महिलाओं ने गरबा किया। इस अवसर पर बेहतर नृत्य करने वालों को पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर सचिन अग्रवाल, महेंद्र बंसल, अजय बिदल, राजीव शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, सेक्टर- 48 में आयोजित कार्यक्रम में डांडिया उत्सव के कार्यक्रम में महिलाओं ने गरबा की प्रस्तुती दी। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं का कहना है कि ऐसे आयोजनों से हमें नई उर्जा मिलती है। पूरे कार्यक्रम में भजन और संगीत का गायन चलता रहा है।

chat bot
आपका साथी