हर जिले में पांच हजार दीये बांटेगी महिला उन्नति संस्था

जासं ग्रेटर नोएडा दीपावली नजदीक आते ही बाजार इलेक्ट्रिक लड़ियों से गुलजार होने लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 09:25 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 09:25 PM (IST)
हर जिले में पांच हजार दीये बांटेगी महिला उन्नति संस्था
हर जिले में पांच हजार दीये बांटेगी महिला उन्नति संस्था

जासं, ग्रेटर नोएडा : दीपावली नजदीक आते ही बाजार इलेक्ट्रिक लड़ियों से गुलजार होने लगे हैं। वहीं मिट्टी दीये बनाने वाले भी आस लगाए बैठे हैं। ऐसे हुनरमंदों के हुनर को बढ़ावा देने और भारतीय संस्कृति के साथ दीपावली मनाने के लिए महिला उन्नति संस्था ने 'यह दीवाली-दीपों वाली' का नारा दिया है। इसके तहत संस्था लोगों को मिट्टी के दीये बांटेगी। इसके तहत ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मिट्टी के दीयों से घरों, मकानों और प्रतिष्ठानों को जगमग करने का आह्वान किया। संस्था की संरक्षक इंदु गोयल ने कहा कि लोग पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। दीपावली दीपों का त्योहार है, जिसकी जगह आज इलेक्ट्रिक लड़ियों ने ले ली है। युवा पीढ़ी दीपावली की असली रौनक से अनभिज्ञ हो गई है। संस्थापक डा. राहुल वर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा दीपावली पर मिट्टी के दिये जलाने के आह्वान के साथ-साथ लोगों को अपनी संस्कृति और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए 'संस्कृति रक्षा-पर्यावरण सुरक्षा' का संदेश देने के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद में 5000 मिट्टी के दीये बांटे जाएंगे। इससे इस कारोबार से जुड़े लोगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर मनोज झा, गीता भाटी, विजय तंवर और माधुरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी