जलाभिषेक कर कोरोना से छुटकारे की कामना की

जासं ग्रेटर नोएडा सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालु भोलेनाथ के मंदिर पहुंचे। भगवान के दश

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 09:33 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 09:33 PM (IST)
जलाभिषेक कर कोरोना से छुटकारे की कामना की
जलाभिषेक कर कोरोना से छुटकारे की कामना की

जासं, ग्रेटर नोएडा : सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालु भोलेनाथ के मंदिर पहुंचे। भगवान के दर्शन कर जलाभिषेक किया। जल्द कोरोना महामारी से छुटकारा दिलाने की कामना की। हालांकि, कोरोना महामारी के चलते कम तादाद में लोग दिखे। सभी ने शारीरिक दूरी का ध्यान रखा। मंदिर प्रशासन ने भी एहतियातन सैनिटाइजर आदि का इंतजाम किया था।

लॉकडाउन के बाद सावन का दूसरा सोमवार था। सुबह साढ़े पांच बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए। कोरोना महामारी के बावजूद श्रद्धालुओं पर आस्था भारी दिखी। सभी मास्क लगातार शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मंदिर पहुंचे। लाइन में खडे़ होकर अपनी बारी की प्रतिक्षा की। इसके बाद भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। -

chat bot
आपका साथी