पंडालों में विराजी मां दुर्गा, आनलाइन दिखी भक्ति की शक्ति

शहर के पंडालों में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में बृहस्पतिवार को षष्ठी पूजा के साथ-साथ आनलाइन कार्यक्रम हुए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:53 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 11:53 PM (IST)
पंडालों में विराजी मां दुर्गा, आनलाइन दिखी भक्ति की शक्ति
पंडालों में विराजी मां दुर्गा, आनलाइन दिखी भक्ति की शक्ति

जागरण संवाददाता, नोएडा :

शहर के पंडालों में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में बृहस्पतिवार को षष्ठी पूजा के साथ-साथ आनलाइन कार्यक्रम हुए। कोरोना के नियमों का पालन करते हुए मां दुर्गे को पंडाल में आमंत्रित किया गया। सेक्टर-25 जलवायु विहार में शाम को भक्तों ने पूरी श्रद्धा से षष्ठी पूजा की और माता से आशीर्वाद मांगा।

वहीं सेक्टर-61 बलाका दुर्गा पूजा महोत्सव का रामकृष्ण मिशन दिल्ली के मुख्य सचिव स्वामी शान्तमानंद महाराज ने बृहस्पतिवार शाम को विधिवत पूजन के साथ आनलाइन शुभारंभ किया। दुर्गोत्सव समिति के सदस्य अनुज चक्रवर्ती ने बताया कि इस साल कोरोना संक्रमण के चलते भक्तों को देवी दुर्गा के दर्शन आनलाइन कराया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी वर्चुअल आयोजित हो रहे हैं। सीमित संख्या में भक्तों को दे रहे प्रवेश:

सेक्टर-26 कालीबाड़ी मंदिर दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित महोत्सव का उद्घाटन सांसद डॉ.महेश शर्मा ने किया। बकौल मंदिर समिति के सदस्य अनुपम बनर्जी, कोरोना के चलते दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां हैं। भक्तों के लिए गेट पर सैनिटाइजेशन मशीन लगी है। सीमित संख्या में भक्तों को प्रवेश दिया जा रहा है। पिछले वर्ष एक लाख से अधिक भक्त दुर्गा पूजा महोत्सव में शामिल होते थे, लेकिन इस बार यहां प्रतिबंध है। वहीं सेक्टर -34 और सेक्टर-51 में भी बुधवार शाम को प्रतिमाएं स्थापित की गई। पूजा समितियों की ओर से बंगाली समाज के रीति-रिवाज और पारंपरिक ढंग से बृहस्पतिवार को पूजन किया गया। यहां भी अधिक भक्तों के जुटने पर प्रतिबंध है। भक्तों के लिए शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए व्यवस्था है।

chat bot
आपका साथी