विधायकों ने गिनाईं साढ़े चार साल की उपलब्धियां, चुनावी वादे पूरे करने का दावा

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा प्रदेश सरकार ने साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा कर लिय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 07:36 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:36 PM (IST)
विधायकों ने गिनाईं साढ़े चार साल की उपलब्धियां, चुनावी वादे पूरे करने का दावा
विधायकों ने गिनाईं साढ़े चार साल की उपलब्धियां, चुनावी वादे पूरे करने का दावा

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : प्रदेश सरकार ने साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। भाजपा विधायकों ने सोमवार को अपने-अपने क्षेत्र में प्रेसवार्ता कर साढ़े चार साल के दौरान की उपलब्धियां गिनाईं। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रदेश में साढ़े चार साल के दौरान काफी विकास हुआ है। गुंडाराज समाप्त और औद्योगिक निवेश बढ़ा है। दादरी क्षेत्र के विकास की गति भी तेज हुई है। स्थानीय युवाओं को उद्योग में 40 फीसद आरक्षण की व्यवस्था की गई है। राजकीय बालिका इंटर कालेज का शिलान्यास जल्द होगा। जारचा में सद्भाव मंडप, मिहिर भोज कालेज में पब्लिक लाइब्रेरी, चिटहेरा में स्टेडियम बन रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों का चौड़ीकरण व जाल बिछाया गया है। जो सड़कें पहले जर्जर थीं उन्हें दुरुस्त किया है। लगभग सभी गांवों तक सड़कों की स्थिति सुधरी है। बिजली सप्लाई को लेकर भेदभाव पूरी तरह समाप्त हो चुका है। जिला मुख्यालय से लेकर गांव तक प्रदेश में बिजली सप्लाई की समान व्यवस्था है। ग्रेटर नोएडा को अगले माह से गंगाजल की आपूर्ति शुरू होगी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो का काम भी जल्द शुरू होगा।

उन्होंन कहा कि दादरी क्षेत्र फेज दो में अधिसूचित है। गांवों में विकास शुरू हो चुका है। ग्रेनो से फेज दो में आवाजाही के लिए सात आरओबी व दो अंडरपास बनाए जा रहे हैं। प्यावली व कूड़ीखेड़ा में सब स्टेशन बनेंगे। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने यमुना प्राधिकरण के बोर्ड रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया है। नोएडा एयरपोर्ट के रूप में क्षेत्र को सबसे बड़ी सौगात मिली है। इसके लिए जमीन देने वाले किसान भी बधाई के पात्र हैं। जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को पुनर्वास का अधिक से अधिक लाभ देने के लिए फ्लैट के बजाय भूखंड देने का फैसला किया गया। जरूरत को देखते इनका क्षेत्रफल भी बढ़ाया गया। अपैरल पार्क से बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। गांवों में कौशल प्रशिक्षण केंद्र शुरू किए जाएंगे। कौशल विकास विवि की भी स्थापना के प्रयास हो रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है। विधायक ने कहा कि जहांगीरपुर चीनी मिल शुरू कराने का वादा अभी अधूरा है। यह मामला अभी आर्बिट्रेशन में विचाराधीन है। फैसला आते ही मिल को शुरू कराने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य बढ़ाकर सरकार ने किसानों को फायदा पहुंचाया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय भाटी, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, गजेंद्र मावी, सुभाष भाटी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी