ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने में दोपहिया चालक आगे

यातायात पुलिस की ओर से भले ही वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरू

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 07:20 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:20 PM (IST)
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने में दोपहिया चालक आगे
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने में दोपहिया चालक आगे

मोहम्मद बिलाल, नोएडा :

यातायात पुलिस की ओर से भले ही वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा हो, लेकिन दोपहिया चालक कहीं शान समझकर, तो कहीं जान की बाजी लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन कर मौत को दावत दे रहे हैं। शहर में बढ़ रहे हादसों की सबसे बड़ी वजह दोपहिया चालकों द्वारा यातायात नियमों का पालन न करना है। लोग बिना हेलमेट और नशा कर वाहन चला यातायात पुलिस की कार्रवाई को ठेंगा दिखा रहे है। पेश है मोहम्मद बिलाल की रिपोर्ट:- जनवरी से सितंबर के बीच चार लाख 21 हजार 308 वाहनों के हुए ई-चालान

यातायात पुलिस के अनुसार इस वर्ष जनवरी से सितंबर के बीच 4 लाख 21 हजार 308 वाहनों के ई-चालान किए गए हैं। इनमें 2 लाख 29 हजार 662 दोपहिया शामिल है। बिना हेलमेट एक लाख 74 हजार 759 व तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने पर सात हजार 423 दोपहिया के चालान किए गए। वहीं नियमों के उल्लंघन में दूसरे नंबर पर कार चालक है। 1 लाख 83 हजार 74 चारपहिया के चालान किए गए हैं। इनमें 28 हजार 286 वाहनों का चालान सीट बेल्ट नहीं पहनने पर किया गया है। विपरीत दिशा में वाहन चलाकर नियमों के उल्लंघन पर अबतक 43 हजार 913 वाहनों के चालान किए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में अधिक हो रहा उल्लंघन

शहरी क्षेत्रों में वाहन चालकों ने पुलिस के यातायात संकेतक खाई में फेंक दिए है, यह हाल तब है जबकि तीन वर्षों में सैकड़ों लोगों की जिदगी दुर्घटनाओं का शिकार बन चुकी है। देहात क्षेत्र में हाईवे पर तो नियमों को पूरी तरह दरकिनार किया जा रहा है। नाबालिग भी पीछे नहीं

पिछले दिनों यातायात पुलिस और परिवहन निगम की ओर से अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात के नियम की जानकारी तो दी गई, लेकिन विभाग ने यह सब खानापूर्ति के तहत ही किया, स्कूल में दोपहिया वाहनों पर जाने वाले छात्रों व उनके अभिभावकों से वाहनों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। इससे स्कूलों के बाहर अब भी नाबालिग दोपहिया के साथ देखे जा रहे हैं। यातायात पुलिस की ओर से बिना डीएल वाहन चलाने पर 13 हजार 762 का चालान किया गया है। जनवरी से 30 सितंबर तक ई-चालानों का विवरण

उल्लंघन - कुल योग

नो पार्किग, 82,074

बिना प्रदूषण, 2,885

बिना बीमा, 4,835

बिना डीएल, 13,762

ओवर स्पीड, 11,936

बिना हेलमेट, 1,74,759

बिना सीट बेल्ट, 28,286

तीन सवारी, 7,423

मोबाइल फोन का प्रयोग, 1,922

विपरीत दिशा, 43,913

रेड लाइट जंप, 26,250

काली फिल्म, 743

शराब पीकर वाहन चलाने, 18

बिना नंबर-दोषपूर्ण नंबर प्लेट, 9,522

हूटर-सायरन का प्रयोग, 2,299

खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, 758

अन्य नियम उल्लंघन, 9,923

चालानों का योग, 4,21,308

चालानों की धनराशि, 35,6,02600 वाहनों की संख्या व प्रकार

वाहन, कुल योग

बस-ट्रक, 5,035

कार, 1,83,074

आटो, 3,537

ई-रिक्शा, 0

दोपहिया, 2,29,662

वाहनों का योग, 4,21,308

----

सीज वाहनों की संख्या

वाहन, योग

बस-ट्रक, 258

कार, 724

आटो, 1618

ई-रिक्शा, 114

जुगाड़, 162

दोपहिया, 1660

वाहनों का कुल योग, 4,536 अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। अब सिर्फ वाहनों के ई-चालान किए जाते हैं।

- गणेश प्रसाद साहा, डीसीपी ट्रैफिक, गौतमबुद्ध नगर

chat bot
आपका साथी