चोरी के चार दोपहिया वाहन के साथ दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता नोएडा सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात वाहन चोरी के दो आरोपितों क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 07:22 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:22 PM (IST)
चोरी के चार दोपहिया वाहन के साथ दो गिरफ्तार
चोरी के चार दोपहिया वाहन के साथ दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नोएडा :

सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात वाहन चोरी के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान बदायूं निवासी राजकुमार और हापुड़ निवासी फिरोज के रूप में हुई है। आरोपितों के कब्जे से चोरी की दो बाइक व दो स्कूटी बरामद हुई है।

एसीपी-2 नोएडा रजनीश वर्मा ने बताया कि कोतवाली पुलिस सोमवार रात को क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी बीच सूचना मिली कि दो लोग वाहन चोरी की फिराक में सेक्टर-62 में घूम रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित फिरोज गाजियाबाद स्थित खोड़ा कालोनी व राजकुमार ममूरा में किराये के मकान में रहता है। दोनों आरोपित चोरी की बाइक पर घूम रहे थे। आरोपितों की निशानदेही पर चोरी के चार दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। बरामद बाइक सेक्टर-61 और स्कूटी सेक्टर-60 से चोरी हुई थी। आरोपित दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी कर उन्हें सस्ते दामों में बेचते हैं। गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी