जेल में भिड़े दो बंदी, सिर में चोट लगने से एक की मौत

जिला जेल लुक्सर में दो बंदियों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक बंदी के सिर में गंभीर चोट लग गई। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में घायल बंदी को भर्ती कराया गया था। 26 मई को अस्पताल से बंदी को डिस्चार्ज किया गया था। 27 मई को बंदी की तबियत दोबारा खराब हो गई थी। इलाज के लिए जिला चिकित्सालय नो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 01:14 AM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 07:38 AM (IST)
जेल में भिड़े दो बंदी, सिर में चोट लगने से एक की मौत
जेल में भिड़े दो बंदी, सिर में चोट लगने से एक की मौत

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा:

गौतमबुद्धनगर जिला जेल में दो बंदियों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक बंदी के सिर में गंभीर चोट लग गई। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में घायल बंदी को भर्ती कराया गया था। 26 मई को अस्पताल से बंदी को डिस्चार्ज किया गया था। 27 मई को बंदी की तबयीत दोबारा खराब हो गई थी। इलाज के लिए जिला अस्पताला नोएडा भेजा गया था। वहां डाक्टरों ने बंदी को मृत घोषित कर दिया। जेल प्रबंधन ने न्यायालय से मांग की है कि मामले की न्यायिक जांच कराई जाए।

दनकौर के सलेमपुर गुर्जर गांव का रहने वाला आरिफ गैंगस्टर एक्ट में 10 दिसंबर 2019 से जिला जेल में बंद था। वह जेल के बैरक नंबर तीन में था। बैरक के अहाते में ही दूसरा बंदी अलाउद्दीन भी बंद था। अलाउद्दीन नोएडा फेस दो से हत्या के मामले में बंद है। उसका मामला न्यायालय में चल रहा है अभी सजा नहीं हुई है। दोनों बंदियों के बीच बीती 19 मई को विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। बैरक के दूसरे बंदियों ने दोनों को छुड़ा दिया। कुछ देर बाद दोनों के बीच दोबारा से विवाद हो गया। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। विवाद के दौरान आरिफ नाले के ऊपर रखे पत्थर पर गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। जेल के दूसरे बंदियों ने मामले की सूचना जेल प्रबंधन को दी। उपचार के लिए बंदी को कासना स्थित जिम्स अस्पताल भेजा। बंदी की गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने दिल्ली के सफदरजंग भेज दिया। इलाज के बाद 26 मई को अस्पताल प्रबंधन ने बंदी को डिस्चार्ज कर दिया। बंदी को जेल के अस्पताल में भर्ती किया गया था। 27 मई को बंदी की तबियत दोबारा खराब हो गई। उसे तेज बुखार आ गया। इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया था।

---------------

बिस्कुट को लेकर बताया जा रहा विवाद

जेल प्रबंधन का कहना है दोनों बंदियों के बीच दोस्ती थी। दोनों का रोज मिलना होता था। 19 मई को दिन में दोनों के बीच बिस्कुट को लेकर विवाद हो गया। दोनों चबूतरे पर लड़ाई कर रहे थे। विवाद के दौरान ही अलाउद्दीन ने आरिफ को धक्का दे दिया। आरिफ चबूतरे से नीचे नाली के ऊपर गिरा। नाली के ऊपर रखे पत्थर से आरिफ का सिर लड़ गया था। जेलर सत्य प्रकाश का कहना है आरिफ को चोट लगने के बाद अलाउद्दीन काफी दुखी था। घटना की जानकारी इकोटेक एक थाने पर दे दी गई है। थाने की पुलिस ने जेल पहुंचकर बंदियों से मामले की पूछताछ की है। जेल प्रबंधन ने न्यायालय से मांग की है कि मामले की न्यायिक जांच कराई जाए।

chat bot
आपका साथी