आज बची हुए जगहों पर होगा सैनिटाइजेशन

जागरण संवाददाता नोएडा शनिवार को शहर में सैनिटाइजेशन का काम किया गया। विशेष अभियान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 01:02 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:12 AM (IST)
आज बची हुए जगहों पर होगा सैनिटाइजेशन
आज बची हुए जगहों पर होगा सैनिटाइजेशन

जागरण संवाददाता, नोएडा : शनिवार को शहर में सैनिटाइजेशन का काम किया गया। विशेष अभियान की कमान संभाल रहे प्राधिकरण ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार को भी बची हुई जगहों पर सैनिटाइजेशन का काम किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से भीड़ वाली जगहों को चिह्नित किया गया। शनिवार को उसके आधार पर ही विशेष अभियान में केमिकल का छिड़काव कराया गया है। इसमें सेक्टर 18, 27, 19, 15, 17, 14 ए, डीएम आवास और नोएडा प्राधिकरण को सैनिटाइज किया गया। इसके साथ ही रविवार को कंटेनमेंट जोन में बचे हुए सेक्टरों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा।

--------

सुबह से दोपहर बाद तक चला अभियान

जन स्वास्थ्य विभाग उपमहाप्रबंधक एससी मिश्रा ने बताया कि सुबह 7 से दोपहर 3 बजे के बाद तक सफाई और शाम तक संक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया गया। इस दौरान संक्रमण मुक्त के अलावा सड़कों व नाले-नालियों की सफाई, डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए मैलाथीन दवा के साथ फॉगिग, डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए बीटीआई 12 एएस दवा से एन्टी लार्वा छिड़काव किया गया। उन्होंने बताया कि संक्रमण मुक्त करने का अभियान खासतौर से उन क्षेत्र में गहनता से चलाया जा रहा है। जहां पर कोरोना के अधिक केस आए हैं।

chat bot
आपका साथी