झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

जागरण संवाददाता नोएडा झमाझम बारिश से शनिवार शाम को मौसम सुहावना रहा और गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश से कई जगह पर जलभराव होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते जाम से भी जूझना पड़ा। मौसम विज्ञानी ने रविवार को भी बारिश की संभावना व्यक्त की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:17 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:17 PM (IST)
झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत
झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

जागरण संवाददाता, नोएडा : झमाझम बारिश से शनिवार शाम को मौसम सुहावना रहा और गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश से कई जगह पर जलभराव होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते जाम से भी जूझना पड़ा। मौसम विज्ञानी ने रविवार को भी बारिश की संभावना व्यक्त की है।

शनिवार सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर करीब एक बजे बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। करीब एक घंटे तक बारिश होती रही। बारिश के चलते उमसभरी गर्मी से राहत मिली। साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मुताबिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी बारिश की संभावना है। वहीं स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानी के मुताबिक एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। आगामी 24 घंटे में बारिश की संभावना है। बारिश के चलते गर्मी से राहत मिलती रहेगी। उधर बारिश के बाद आसमान साफ और नीला नजर आया। बारिश के चलते वायु प्रदूषण में कमी आई है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे सहित कई जगह जाम :

शनिवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सड़क री-सर्फेसिग काम के चलते जाम रहा। जहां एक्सप्रेस-वे पर नोएडा आने वाले मार्ग पर हाजीपुर अंडरपास से आगे शनिदेव मंदिर के पास सड़क निर्माण व मरम्मत कार्य के चलते यातायात धीमी गति से वाहन परेशान रहे। वहीं हाजीपुर अंडरपास के समीप एक मिक्सर खराब हो गया। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने क्रेन की मदद से उसे सड़क किनारे कराया गया। वहीं व्यस्त समय में जाम की समस्या रही। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी