मन में देशभक्ति और जुबां पर होगा भारत माता का जयकारा

नोएडा गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व के साथ ही देश की आन बान और शान भी है। स्वतंत्रता के बाद देश को गणतंत्र बनाने का जो गौरव मिला उसके लिए भारत का हर नागरिक के मन में देशभक्ति तो जुबां पर भारत माता का जयकारा रहता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 06:53 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 06:53 PM (IST)
मन में देशभक्ति और जुबां पर होगा भारत माता का जयकारा
मन में देशभक्ति और जुबां पर होगा भारत माता का जयकारा

जागरण संवाददाता, नोएडा : गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व के साथ ही देश की आन, बान और शान भी है। स्वतंत्रता के बाद देश को गणतंत्र बनाने का जो गौरव मिला, उसके लिए भारत का हर नागरिक के मन में देशभक्ति, तो जुबां पर भारत माता का जयकारा रहता है। आज गणतंत्र दिवस पर भी शहर भर में देशभक्ति के तराने गूंजेगे। तिरंगे से रंगा गजब का नजारा जीवंत होगा। बाजार तिरंगे के रंग में रंगे दिख रहे हैं। विशेष अवसरों पर ही सही, माल्स में आधुनिकता के साथ परंपराओं की एक समानांतर संस्कृति भी कदमताल करती दिख रही है। सेक्टर-38 स्थित जीआइपी माल व सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ माल में गणतंत्र दिवस को लेकर विशेष सजावट हुई है। शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि:

गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में आरडब्ल्यूए व अन्य संस्थाओं में भी खासा उत्साह है। कई आरडब्ल्यूए ने 26 जनवरी को पौधारोपण करने का निर्णय लिया है। पौधे सुरक्षित रहें, इसके लिए तारों का घेरा भी बनेगा। बहुमंजिला सोसायटियों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कोरोना महामारी को लेकर लागू नियमों को ध्यान रखा जाएगा। लोगों से उत्सव को अपनी बालकनी से ही देखने का अनुरोध किया गया है। सेक्टर-29 स्थित शहीद स्मारक स्थल पर शहीद स्मारक संस्था 38 शहीदों को श्रद्धांजलि देगी। सेक्टर-52 स्थित फोनरवा कार्यालय में भी गणतंत्र दिवस पर सुबह 8 बजे ध्वजारोहण होगा। सेक्टर-92 में डिजायर सोसायटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। तिरंगे के रंगों से सजा शहर : गणतंत्र दिवस के लिए तिरंगे के रंग में पूरा शहर सजा है। माल्स, बाजारों व सेक्टरों में तिरंगे की तर्ज पर केसरिया, सफेद और हरे रंग से सजावट की गई है। सेक्टर-38ए जीआइपी माल परिसर में इंडिया गेट की प्रतिकृति बनाई गई है। सेक्टर-18, अट्टा और इंदिरा मार्केट आदि में तिरंगे रंग की झालरें, गुब्बारों समेत कपड़ों आदि से सजावट की गईं है। तिरंगे लाकेट, तिरंगे रंग के रबड़ बैंड भी बाजार में उपलब्ध हैं। शर्ट पर लगाने के लिए पिन में लगे छोटे तिरंगे को युवा खूब पसंद कर रहे हैं। इस बार वेस्टर्न व परंपरागत दोनों में तिरंगा परिधान चलन में है। वहीं तिरंगा कैंडिल, झालर व लैंप्स की भी बिक्री हो रही है।

chat bot
आपका साथी