पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनें आज रखेंगी व्रत

जागरण संवाददाता नोएडा पति की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले करवाचौथ व्रत को लेकर शनिवा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 09:40 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 09:40 PM (IST)
पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनें आज रखेंगी व्रत
पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनें आज रखेंगी व्रत

जागरण संवाददाता, नोएडा :

पति की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले करवाचौथ व्रत को लेकर शनिवार को बाजार गुलजार रहा। खरीदारी करने के लिए महिलाओं की भीड़ देखी गई। चूड़ी, कड़े, वस्त्र व आभूषण समेत अन्य सामान की खरीद में महिलाएं दिन भर जुटी रही। यहां तक की सजने संवरने के लिए ब्यूटीपार्लर पर और मेहंदी लगाने वालों के यहां पर वेटिग स्थल पर महिलाओं को बैठा देखा गया। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बाजार में कई तरह के आफर की भरमार रही। कई महिलाओं ने ब्यूटीसियन को अपने घर पर बुलाकर रखा था। सेक्टर- 27 स्थित अट्टा बाजार, सेक्टर-18, हरौला,बरौला,भंगेल, गेझा की बाजार समेत जीआइपी, माल आफ इंडिया, लाजिक्स, शाप्रिक्स माल में देर रात तक खरीदारी चलती रही। यही नहीं बाजार में पूजन सामग्रियों की किट की भी जमकर खरीदारी हुई है। इसमें मिट्टी के करवा की अधिक मांग रही। -----------

पांच वर्ष बाद करवाचौथ पर अधिक शुभ मुहुर्त : कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन अखंड सुहाग के लिए निर्जला व्रत रखने वाले पर्व करवाचौथ में चांद का दीदार करने के बाद महिलाएं छलनी में पति के चेहरे को देख व्रत का पारण करेंगी। आज रविवार को करवाचौथ की तिथि पर ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी ने बताया कि रोहणी नक्षत्र में करवा चौथ के व्रत की पूजा पांच वर्ष बाद होगी। चतुर्थी का आरंभ रविवार सुबह तीन बजकर एक मिनट पर होगा। समापन सोमवार सुबह पांच बजकर 43 मिनट पर होगा। इस मौके पर चंद्रमा को अ‌र्घ्य देने का समय रात आठ बजकर सात मिनट पर है। व्रती महिलाएं चंद्रमा की पूजा करें,फिर दूध,अक्षत और पुष्प मिश्रित जल से चंद्रमा को अ‌र्घ्य दें। वहीं, सूर्य देव का शुभ प्रभाव व्रती महिलाओं पर होगा। जो सुखद और लाभप्रद है। इस दिन माता पार्वती- शिव और कार्तिकेय का पूजन करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

---------

पिया के नाम की लगाई मेहंदी :

सड़को से लेकर ब्यूटी पार्लर तक शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगाती नजर आई है। कई सोसायटियों में भी मेहंदी कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ है। कंचनजंगा मार्केट, अट्टा मार्केट, हरौला, बरौला,भंगेल और सेक्टर- 18 के बाजारों में जगह-जगह सुहागिन महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगवाई। इस दौरान लगाने वालों ने सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक का पैकेज भी दे रखा था।

chat bot
आपका साथी