छात्रों की दी प्रकृति के संरक्षण की सीख

जागरण संवाददाता नोएडा सेक्टर- 122 स्थित राघव ग्लोबल स्कूल में दैनिक जागरण संस्कारशाला

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 07:08 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:08 PM (IST)
छात्रों की दी प्रकृति के संरक्षण की सीख
छात्रों की दी प्रकृति के संरक्षण की सीख

जागरण संवाददाता, नोएडा :

सेक्टर- 122 स्थित राघव ग्लोबल स्कूल में दैनिक जागरण संस्कारशाला में पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाशित कहानी बहुत बड़ा काम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने के साथ प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षित करने से जुड़े कई प्रश्न कर शिक्षकों से जानकारी हासिल की। कक्षाओं में बच्चों ने कहानी पढ़ी। इसके बाद शिक्षकों ने बच्चों को कहानी का मर्म समझाया। छात्रों ने अपनी नोटबुक में कहानी की प्रिटआउट चिपकाकर उससे जुड़े प्रश्न के उत्तर लिखे। कहानी पौधारोपण करने और पौधों को संरक्षित करने के बारे में थी। इस दौरान बच्चों ने कहानी पढ़ने के बाद पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर आपस में चर्चा करते हुए कई सुझाव भी दिया। वहीं, कई बच्चों ने अपने जन्मदिन और त्योहार के मौके पर पौधारोपण करने की बात कही। शिक्षकों ने उनकी पहल को सराहा।

दरअसल संस्कारशाला के माध्यम से दैनिक जागरण ने पर्यावरण संरक्षण की पहल शुरू की है। इसमें स्कूली बच्चों को खतरनाक हालत में पहुंच रहे प्रदूषण से जागरूक करने और प्रकृति से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इस दौरान बच्चों को विभिन्न तरह की कहानियों से जोड़ने के साथ उन्हें प्रकृति के महत्व के बारे में बताया जा जा रहा है, जिससे बच्चे बड़े होकर प्रकृति संरक्षण पर काम करने के साथ लोगों को जागरूक करें।

------------

दैनिक जागरण संस्कारशाला बच्चों को कहानियों के माध्यम से प्रकृति और पर्यावरण से जोड़ने का बेहतर प्रयास है। इस वर्ष भी संस्कारशाला का इंतजार था। संस्कारशाला के आयोजन में बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया है। ऐसी पहल बच्चों को बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है।

--पूजा सिंह, शिक्षिका, राघव ग्लोबल स्कूल

chat bot
आपका साथी