राम मंदिर के भूमि पूजन पर मंदिरों में मनेगा दीपोत्सव

ेजागरण संवाददाता नोएडा लंबे इंतजार के बाद आज यानी बुधवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 12:35 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 12:35 AM (IST)
राम मंदिर के भूमि पूजन पर मंदिरों में मनेगा दीपोत्सव
राम मंदिर के भूमि पूजन पर मंदिरों में मनेगा दीपोत्सव

ेजागरण संवाददाता, नोएडा :

लंबे इंतजार के बाद आज यानी बुधवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का भूमि पूजन होने जा रहा है। इसे लेकर शहर के मंदिरों में भी तैयारियों पूरी हो चुकी है। मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। इसके अलावा भजन संकीर्तन, रामायण पाठ के साथ मंदिरों में दीपावली जैसा नजारा देखने को मिलेगा। शाम को मंदिरों व घरों में लोग घी के दिया जला कर दीपोत्सव मनाएंगे। मंगलवार को सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में सेवादारों द्वारा मंदिर परिसर को सजाया गया। बुधवार को अयोध्या में शुरू होने वाले भूमि पूजन के अवसर पर यहां भजन कीर्तन किया जाएगा। साथ ही प्रांगण में रामायण पाठ का आयोजन होगा। सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर में भी संकीर्तन होगा। शाम को दीप प्रज्वलित कार्यक्रम किया जाएगा। घर बैठे भगवान राम का कर सकेंगे गुणगान

सेक्टर-30 स्थित इस्कॉन मंदिर में भक्त इस दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक भगवान राम का गुणगान उनके कीर्तन के माध्यम से करेंगे। कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कीर्तन के लिए बाहर से किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मंदिर समिति के सदस्य बुद्धिमंता दास ने बताया कि कीर्तन का सीधा प्रसारण मंदिर के फेसबुक पेज के माध्यम से किया जाएगा। वहीं, सेक्टर-63 स्थित बहकुटी (शिव मंदिर) के पंडित जितेंद्र नारायण शुक्ल ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए एक आश्रम को श्री राम मंदिर निर्माण में तब्दील करने का प्रण लिया।

सेक्टर-82 के निरंजनी अखाड़ा ब्रम्हचारी कुटी में हवन पूजन के साथ सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। मंदिर परिसर में भगवान राम की पूजा अर्चना के बाद सायं को दीपोत्सव होगा। श्रीराम मंदिर भूमि पूजन को लेकर अयोध्या ही नहीं बल्कि सभी लोग उत्साहित हैं। मंदिर परिसर में भव्य सजावट की गई हैं। यहां सुबह जलाभिषेक के बाद हवन पूजन होगा। शाम को दीपोत्सव भी मनाया जाएगा।

-संजय बाली, महासचिव, सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर समिति भूमिपूजन के ऐतिहासिक अवसर पर मंदिर में हवन पूजन और दीप जलाकर खुशी का इजहार किया जाएगा। यह कार्यक्रम महंत ओम भारती के सानिध्य में होगा। इसके बाद आरती व प्रसाद वितरित किया जाएगा। -राघवेंद्र दुबे, सेक्टर 82 के निरंजनी अखाड़ा ब्रम्हचारी कुटी अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए भूमि पूजन के अवसर पर मंदिर में 108 दीप प्रज्ज्वलित करके खुशियां मनाई जाएगी। साथ ही सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। -राम नारायण शास्त्री, पुजारी, सेक्टर-55 सी ब्लॉक शिव शक्ति मंदिर पांच सौ वर्षों के लंबे इंतजार के बाद राम मंदिर के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम होने जा रहा है। इस मौके पर मंदिर में दीपोत्सव मनाया जाएगा। साथ ही रामायण पाठ किया जाएगा।

-जेएम सेठ, प्रबंध ट्रस्टी, सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी। इसे लेकर मंदिर को रंग- बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मंदिर में दीप जलाए जाएंगे। मंदिर समिति की ओर से पूजा पाठ किया जाएगा।

-संदीप पोरवाल, सहसचिव, सेक्टर-20 श्री हनुमान मंदिर समिति

chat bot
आपका साथी