शहर में सुबह-शाम लगा जाम, लोगों को दीपावली तक होगी परेशानी

शहर में विभिन्न मार्गाें पर सोमवार पीक ऑवर्स के दौरान सुबह व शाम को वाहन चालकों को भीषण जाम से जूझना पड़ा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से पर्थला चौक एफएनजी मार्ग एलीवेटेड रोड सेक्टर-37 के साथ फिल्म सिटी समेत कई मार्गाें पर दो से तीन घंटे तक वाहन रेंगने के लिए मजबूर हुए। भीषण जाम में फंसे वाहन चालकों ने ट्वीट कर व अधिकारियों को फोन कर शिकायत की। इसके बाद यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया कि दीपावली के मद्देनजर सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इस वजह से पर्थला गोल चक्कर एफएनजी मार्ग सेक्टर-62 सेक्टर-1

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:38 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:20 AM (IST)
शहर में सुबह-शाम लगा जाम, लोगों को दीपावली तक होगी परेशानी
शहर में सुबह-शाम लगा जाम, लोगों को दीपावली तक होगी परेशानी

जागरण संवाददाता, नोएडा : शहर में विभिन्न मार्गाें पर सोमवार पीक ऑवर्स के दौरान सुबह व शाम को वाहन चालकों को भीषण जाम से जूझना पड़ा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से पर्थला चौक, एफएनजी मार्ग, एलीवेटेड रोड, सेक्टर-37 के साथ फिल्म सिटी समेत कई मार्गाें पर दो से तीन घंटे तक वाहन रेंगने के लिए मजबूर हुए। भीषण जाम में फंसे वाहन चालकों ने ट्वीट कर व अधिकारियों को फोन कर शिकायत की। इसके बाद यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया कि दीपावली के मद्देनजर सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इस वजह से पर्थला गोल चक्कर, एफएनजी मार्ग, सेक्टर-62, सेक्टर-18, एलीवेटेड रोड समेत कई मार्गाें पर यातायात धीमा चल रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।

गौर सिटी से पर्थला गोल चक्कर मार्ग पर वाहन चालकों को सबसे अधिक जाम से जूझना पड़ा। हरनंदी से पर्थला के बीच एक तरफ सर्विस रोड पर निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से दोनों तरफ सर्विस रोड को बंद कर दिया गया है। वाहन चालक अब सिर्फ मुख्य सड़क से ही जा रहे हैं। वाहनों का दबाव होने की वजह से हरनंदी से पर्थला तक भीषण जाम लग रहा है। इसका असर एफएनजी मार्ग पर पड़ रहा है और छिजारसी व सेक्टर-110 के लिए जाने वाले मार्ग पर भी काफी दूर तक वाहनों की कतारें लग गई। यह स्थित शाम को भी रही। सेक्टर-52, सेक्टर-71 से मॉडल टॉउन व सेक्टर-75 की तरफ जाने वाले मार्ग पर भी वाहन रेंगते रहे। सुबह-शाम पीक ऑवर्स में वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। सेक्टर-18, फिल्म सिटी फ्लाई ओवर, डीएनडी व सेक्टर एक मार्ग पर भी लोग जाम से जूझते रहे।

----

फिल्म सिटी व एलीवेटेड पर दुर्घटना के चलते लगा जाम : सोमवार सुबह सेक्टर-15 स्थित फिल्म सिटी मार्ग पर दो वाहन आपस में टकरा गए। इस वजह से भीषण जाम लग गया। यातायात को व्यवस्थित करने में कर्मचारियों को काफी समय लगा। इसी तरह शाम को एलीवेडेट रोड पर भी दो वाहन टकरा गए। अट्टा से सेक्टर-31 जाते समय दो कारें टकरा गईं। इसमें एक कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई। इस वजह से एलीवेडेट पर भीषण जाम लग गया। काफी देर बात पहुंची यातायात पुलिस ने वाहन को सड़क से हटा कर यातायात को व्यवस्थित किया।

chat bot
आपका साथी