यमुना किनारे मिले शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं

जासं नोएडा यमुना किनारे संदिग्ध हालत में मिले युवक के शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नही ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 10:50 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 10:50 PM (IST)
यमुना किनारे मिले शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं
यमुना किनारे मिले शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं

जासं, नोएडा :

यमुना किनारे संदिग्ध हालत में मिले युवक के शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नही हो सकी है। शव की शिनाख्त कराने के लिए कोतवाली एक्सप्रेस वे पुलिस नोएडा व दिल्ली के आस-पास के थानों से संपर्क कर रही है। वहीं शव की शिनाख्त नही होने की वजह से अब तक पोस्टमार्टम भी नही हो सका है। कोतवाली प्रभारी योगेश मलिक ने कहा कि शव की शिनाख्त कराने की कोशिश चल रही है। प्राथमिक जांच से लग रहा है कि शव यमुना में बह कर यहां तक पहुंचा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारण का पता लग सकेगा। मालूम हो कि रविवार को भी याकूतपुर गांव के पास यमुना किनारे करीब 35 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ था। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। फिलहाल इस प्रकरण की जांच चल रही है।

chat bot
आपका साथी